फूड पॉइजनिंग के मुख्य कारण क्या हैं?

फूड पॉइजनिंग के मुख्य कारण क्या हैं?

Image Source : SOCIAL

बारिश के मौसम में ज़्यादातर लोग फ़ूड पॉइज़निंग की चपेट में आने लगते हैं। जिसकी वजह से अपच, पेट दर्द, उलटी और दस्त जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं।

Image Source : SOCIAL

ऐसे में चलिए जानते हैं फ़ूड पॉइज़निंग होने के पीछे मुख्य वजह क्या हैं और इसे कैसे रोकें?

Image Source : social

बैक्टीरिया इंफेक्शन और कुछ वायरस फूड पॉइजनिंग के सबसे आम कारणों में से एक है।

Image Source : SOCIAL

अगर पीने का पानी या भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाला पानी दूषित या खराब हो तो बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं।

Image Source : SOCIAL

ऐसे ही कुछ परजीवी जैसे क्रिप्टोस्पोरिडियम, जियार्डिया और टोक्सोप्लाज्मा भी भोजन को दूषित करके फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं।

Image Source : SOCIAL

अगर खाना कच्चा या अधपका है खासकर मांस, मुर्गी और अंडा तो बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं।

Image Source : SOCIAL

खाने को नॉर्मल तापमान पर लंबे समय तक रखने से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। रेफ्रिजरेटर में सही तापमान न होने पर भी भोजन खराब होता है।

Image Source : SOCIAL

भोजन बनाने वाले व्यक्ति के हाथों का गंदा होना, या गंदे बर्तनों, कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल भी बैक्टीरिया के बढ़ने की वजहे बनती है

Image Source : SOCIAL

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप ताजा खाना खाएं, घर का खाना खाएं साथ ही हाइजीन पर ध्यान दें।

Image Source : SOCIAL

Next : शरीर को रोज कितना विटामिन डी चाहिए?