

अंजीर पोषक तत्वों का पावर हाउस है। चलिए, जानते हैं इसे खाने से क्या फायदा होता है, किन लोगों को यह मेवा नहीं खाना चाहिए और इसकी तासीर क्या है?
Image Source : socialअंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं।
Image Source : socialरोजाना अंजीर का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। जिससे गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है।
Image Source : socialभीगे हुए अंजीर में मौजूद फाइबर पेट को साफ करता है। खाली पेट भीगे हुए अंजीर का सेवन कब्ज की समस्या को कंट्रोल करता है
Image Source : socialअंजीर में मौजूद पोटैशियम और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
Image Source : socialअंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
Image Source : socialइतना ही नहीं सुबह खाली पेट अंजीर का सेवन स्किन को सेहत और चमक को बनाए रखने में मदद करता है।
Image Source : socialवहीं, अंजीर के तासीर की बात करें तो आयुर्वेद के मुताबिक़, अंजीर की तासीर गर्म होती है। यह शरीर को गर्मी प्रदान कर, वात-कफ दोष को भी बैलेंस करता है।
Image Source : socialहालांकि, अगर आप अंजीर का सेवन पानी में भिगोकर कर रहे हैं तो भीगे हुए अंजीर की तासीर ठंडी हो जाती है।
Image Source : socialNext : शाम को कितनी देर वॉक करनी चाहिए?