हल्दी का लेप कैसे बनाएं?

हल्दी का लेप कैसे बनाएं?

Image Source : Social

दादी-नानी के जमाने से हल्दी के लेप को त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है।

Image Source : Freepik

दमकती हुई त्वचा पाने के लिए हल्दी का लेप बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

Image Source : Freepik

हल्दी का लेप बनाने के लिए आपको थोड़ी सी हल्दी और दूध की जरूरत पड़ेगी।

Image Source : Freepik

एक कटोरी में हल्दी और दूध को निकाल लीजिए और फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

Image Source : Freepik

ध्यान रहे कि हल्दी का लेप न तो ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए और न ही ज्यादा पतला।

Image Source : Freepik

अगर आप चाहें तो दूध की जगह शहद का इस्तेमाल करके भी देख सकते हैं।

Image Source : Freepik

शहद या फिर दूध के साथ हल्दी को मिक्स कर लगाने से आपके चेहरे की रंगत को सुधारा जा सकता है।

Image Source : Freepik

दाग-धब्बों को दूर करने के लिए भी इस तरह से हल्दी को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

Image Source : Freepik

हालांकि, हल्दी के लेप को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

Image Source : Freepik

Next : खाना खाने के बाद कितने कदम चलना चाहिए?