घुटनों का कालापन दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

घुटनों का कालापन दूर करने के आसान घरेलू नुस्खे

Image Source : Freepik

बेकिंग सोडा और दूध की मदद से भी घुटनों का कालापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर घुटनों पर हल्के हाथ से रगड़ें और 5–7 मिनट बाद धो लें। इससे डेड स्किन हटती है और त्वचा साफ होती है।

Image Source : Freepik

घुटनों का कालापन दूर करने में आलू का रस बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए कच्चे आलू के स्लाइस को घुटनों पर रगड़े या रस लगाएं। फिर 10–15 मिनट बाद धो लें। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं।

Image Source : Freepik

ओट्स और दही की मदद से भी घुटनों का कालापन दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच ओट्स में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे घुटनों पर 10 मिनट लगाकर हल्का मलें और धो लें।

Image Source : Freepik

एलोवेरा जेल रोजाना 15 मिनट लगाने से घुटनों का कालापन दूर हो सकता है।

Image Source : Freepik

घुटनों का कालापन दूर करने में हल्दी, दही और बेसन भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए 1–1 चम्मच हल्दी, दही और बेसन मिलाकर पेस्ट बनाएं। घुटनों पर लगाकर 20 मिनट छोड़ दें। इससे त्वचा की रंगत निखारती है और टैनिंग कम होता है।

Image Source : Freepik

नारियल तेल में थोड़ा सा शक्कर डालकर स्क्रब तैयार करें। 2–3 मिनट हल्के हाथ से मसाज करें। ऐसा करने से एक्सफोलिएशन और मॉइस्चराइजिंग दोनों मिलता है।

Image Source : Freepik

खीरे का रस या स्लाइस घुटनों पर 15 मिनट लगाने से भी घुटनों का कालापन कम हो सकता है।

Image Source : Freepik

इसके लिए सोने से पहले जैतून तेल से घुटनों पर 5 मिनट मालिश करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

Image Source : Freepik

एक नींबू को आधा करके उसका रस घुटनों पर रगड़ें। 10 मिनट बाद शहद लगाएं और 15 मिनट छोड़ दें। नींबू ब्लीचिंग एजेंट है और शहद मॉइस्चराइज करता है।

Image Source : Freepik

Next : सर्दियों में डैंड्रफ क्यों होता है?