न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गया है हैंगओवर तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सिरदर्द से मिलेगा तुरंत आराम

न्यू ईयर पार्टी के बाद हो गया है हैंगओवर तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, सिरदर्द से मिलेगा तुरंत आराम

Image Source : Freepik

नए साल का आगाज होने वाला है। 31 दिसंबर की शाम को ज्यादातर लोग जमकर पार्टियां करते हैं। न्यू ईयर ईव की पार्टियों में जमकर शराब पीते हैं।

Image Source : Freepik

शराब पीने के बाद लोगों को यूरिन ज्यागा आती है जिस वजह से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है।

Image Source : Freepik

डिहाइड्रेशन सिरदर्द, थकान, चक्कर और हैंगओवर का कारण बनते हैं।

Image Source : Freepik

ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि हैंगओवर से कैसे छुटकारा पाएं।

Image Source : Freepik

यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो हैंगओवर से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकते हैं।

Image Source : Freepik

अल्कोहल शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिससे सिरदर्द होता है। ऐसे में घूंट-घूंट करके पानी पीते रहें। या फिर आप नारियल पानी भी पी सकते हैं। यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर में मिनरल्स की कमी को पूरा करता है।

Image Source : Freepik

शहद में फ्रुक्टोज होता है, जो शरीर को अल्कोहल को तेजी से पचाने में मदद करता है। हर एक-दो घंटे में एक से दो चम्मच शहद का सेवन करें।

Image Source : Freepik

ज्यादा पीने से शरीर में पोटेशियम की कमी हो जाती है, जिससे थकान और मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। केला खाने से पोटेशियम का स्तर तुरंत बढ़ता है और आप ऊर्जावान महसूस करते हैं।

Image Source : Freepik

अल्कोहल की वजह से होने वाली जी मिचलाने की समस्या में अदरक रामबाण है। इसके लिए अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबाएं या अदरक वाली काली चाय बिना दूध की पिएं। यह पाचन को सुधारता है और पेट की जलन कम करता है।

Image Source : Freepik

Next : ठंड में क्या उपाय करें, जो बालों में डैंड्रफ न हो