

अक्सर पेट खराबी, हार्मोन्स असंतुलन, ज्यादा ऑइली खाना, प्रदूषण आदि की वजह से पिंपल्स की समस्या होने लगती है।
Image Source : Freepikएक्ने भले ही दूर हो जाए लेकिन इसके दाग लंबे समय तक चेहरे पर रहते हैं।
Image Source : Freepikऐसे में एक्ने के दाग दूर करने के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं जो आपकी स्किन मुलायम बनाने में भी सहायक हो सकते हैं।
Image Source : Freepikइसके लिए नींबू और गुलाबजल बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर कॉटन से दागों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
Image Source : Freepikएलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को दाग वाले हिस्से पर लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से इसे धो लें।
Image Source : Freepikहल्का गुनगुना नारियल तेल दागों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर रहने दें। इसमें विटामिन E होता है जो स्किन सेल्स को रिपेयर करता है।
Image Source : Freepikशहद भी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए शहद को सीधे दाग पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को मॉइस्चराइज़ और रिपेयर करते हैं।
Image Source : Freepikखीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। फिर दागों पर लगाएं और 15–20 मिनट तक छोड़ दें। खीरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है, जिससे स्किन टोन बेहतर होता है।
Image Source : Freepikदाग-धब्बों को हटाने में एप्पल साइडर विनेगर बेहद कारगल माना जाता है। इसके लिए 1 भाग विनेगर में 3 भाग पानी मिलाकर कॉटन से लगाएं। 5–10 मिनट बाद धो लें। यह स्किन के पीएच को संतुलित करता है और दाग हल्के करता है।
Image Source : FreepikNext : नाक से ब्लैकहेड्स को हमेशा के लिए कैसे हटाएं?