

घर में सीलन से सिर्फ खराब बदबू ही नहीं आती है बल्कि इससे फंगस और बैक्टीरिया बढ़ने लगता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
Image Source : FREEPIKअगर आप भी सीलन की इस भयानक बदबू से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए ये कुछ आसान घरेलू उपाय आज़माएं।
Image Source : FREEPIKसीलन की बदबू दूर करने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल एक प्रभावी तरीका है क्योंकि यह नमी और गंध पैदा करने वाले कणों को सोख लेता है।
Image Source : FREEPIKएक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएँ। इस घोल को बदबू वाली जगह पर स्प्रे करें और 15-20 मिनट बाद पोंछ लें।
Image Source : freepikअगर दीवारों पर फफूंदी लग गई है तो ब्लीच और पानी के घोल में एक कपड़ा भिगोकर उन्हें साफ़ करें।
Image Source : freepikघर की खिड़कियाँ हमेशा खोल कर रखें ताकि हवा अंदर आ सके। इससे सीलन और बदबू कम होती है।
Image Source : unsplashसीलन की दुर्गंध से राहत पाने के लिए नींबू, लैवेंडर या यूकेलिप्टस जैसे तेलों वाले डिफ्यूज़र का इस्तेमाल करें।
Image Source : freepikनींबू के छिलकों को पानी में उबालें और उसकी भाप से हवा को ताज़ा होने दें। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालकर उस जगह पर स्प्रे भी कर सकते हैं।
Image Source : freepikNext : दांतों का पीलापन दूर करने के घरेलू नुस्खे, मोती से चमकेंगे Teeth