

बच्चों के साथ सफर पर निकलने से पहले अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आप अपनी ट्रिप को परिवार के साथ खूब एंजॉय करेंगे।
Image Source : socialसबसे पहले आप बच्चों के सामान का एक अलग बैग तैयार करें। इससे सफर में आपको सामान निकालने में आसानी होगी।
Image Source : socialएक एक्स्ट्रा खाली बैग भी अपने साथ जरूर रखें। दरअसल, बच्चे कपड़े बहुत गंदे करते हैं ऐसे में उन्हें अलग बैग में रखना चाहिए ताकि इंफेक्शन का डर न रहे।
Image Source : socialअगर आप किसी पहाड़ी वाली जगह जा रहे हैं तो बच्चों के लिए गर्म कपड़े रखना बिल्कुल न भूलें।
Image Source : socialबच्चों के लिए घर से नाश्ते में खाखरा, मठरी, नमक पारे बनाकर ले जाएं। क्योंकि बाहर का खाना बच्चे की तबीयत खराब कर सकता है।
Image Source : socialघर से अपने साथ पीने का साफ पानी साथ लेकर जाएं और जब घर का पानी खत्म हो जाए तो बच्चे को बोतल वाला मिनरल वॉटर ही पिलाएं।
Image Source : socialबच्चों के फेवरेट खिलौने रखना बिल्कुल भी न भूलें। क्योंकि अगर बच्चा रोता है तो अपना खिलौना देखकर खुश हो जाएगा।
Image Source : socialडॉक्टर की सलाह लेकर बच्चों की बुखार और दस्त की जरूरी दवाएं अपने साथ जरूर रखें।
Image Source : socialNext : गुनगुने तेल से बालों की चंपी करने के हैं ये 7 फायदे