

30 की उम्र के आसपास कोलेजन और इलास्टिन का उत्पादन कम होने से त्वचा में ढीलापन आना एक आम प्रक्रिया है।
Image Source : unsplashलेकिन आप एक अच्छी डाइट फॉलो कर एजिंग की प्रक्रिया को स्लो कर सकते हैं। चलिए जानते हैं स्किन को टाइट करने के लिए क्या खाएं?
Image Source : unsplashडाइट में विटामिन C से भरपूर फल जैसे- संतरा, नींबू, आंवला, कीवी, और अमरूद को शामिल करें। ये कोलेजन को बढ़ाते हैं और झुर्रियां कम करते हैं।
Image Source : unsplashअपनी डाइट में आप प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे अंडे, चिकन, दालें, और पनीर को भी शामिल करें। ये त्वचा की संरचना को सुधारते हैं।
Image Source : unsplashस्किन को टाइट करने के लिए हेल्दी फैट्स ज़रूरी है। डाइट में अखरोट, बादाम, अलसी के बीज, चिया सीड्स को शामिल करें। ये त्वचा की इलास्टिन के लिए आवश्यक हैं।
Image Source : unsplashहरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, और केल में आयरन और विटामिन होते हैं, जो त्वचा को डिटॉक्स करते हैं और कसाव देते हैं।
Image Source : unsplashएंटीऑक्सीडेंट फूड जैसे ग्रीन टी, टमाटर, चुकंदर और जामुन-बेरीज फ्री रेडिकल्स से लड़कर एजिंग को धीमा करते हैं।
Image Source : unsplashसाथ ही पर्याप्त पानी और नारियल पानी पिएं और खीरा खाएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे।
Image Source : unsplashNext : किस पोषक तत्व की कमी से होंठ सूख जाते हैं?