

शिया बटर को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। चलिए जानते हैं इसे स्किन केयर में कैसे इस्तेमाल करें और यह स्किन की किन परेशानियों को दूर करता है?
Image Source : socialशिया बटर मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह त्वचा में नमी को लॉक करता है और स्किन को हाइड्रेटेड रखता है।
Image Source : socialशिया बटर में कई फैटी एसिड और प्लांट स्टेरोल जैसे ओलिक, पामिटिक और लिनोलेनिक एसिड होते हैं जो स्किन के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं।
Image Source : socialकच्चा, बिना रिफाइंड किया हुआ शिया बटर ठंड में जलने, त्वचा के छिलने में भी काफी कारगर है।
Image Source : socialशिया बटर में विटामिन ए और सी होता है जो एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह कोलेजन को बढ़ाता है जो त्वचा को जवां, कोमल और चमकदार बनाए रखता है।
Image Source : socialशिया बटर में सिनैमिक एसिड की मौजूदगी की वजह से इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करता है
Image Source : socialसर्दियों में अगर आपके होंठ बहुत ज़्यादा फट रहे हैं तो अपने पास शिया बटर ज़रूर रखें और प्राकृतिक लिप बाम के रूप में इस्तेमाल करें।
Image Source : socialनियमित रूप से त्वचा पर शिया बटर की मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स भी कम होते हैं।
Image Source : socialनहाने के बाद शिया बटर का इस्तेमाल करें लें। इसे अपनी त्वचा पर ऊपर की ओर तब तक मालिश करें जब तक कि यह पूरी तरह से स्किन में अवशोषित न हो जाए।
Image Source : socialNext : दिल्ली से महाकुंभ मेला के लिए फ्लाइट का किराया कितना है?