

सावन के सोमवार का व्रत मुख्य रूप से सात्विक और फलाहारी होता है, जिसमें अनाज और सामान्य नमक का सेवन नहीं किया जाता।
Image Source : socialऐसे में आज हम आपको उन कुछ फ़ूड लिस्ट के बारे में बताएंगे जिन्हें आप सावन के व्रत के दौरान खा सकते हैं।
Image Source : socialइस दौरान आप केला, सेब, संतरा, अंगूर, पपीता, तरबूज़, खरबूजा जैसे फल खा सकते हैं/ ये आपको हाइड्रेटेड और ऊर्जावान रखेंगे।
Image Source : socialआप व्रत के दौरान बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, और मखाना भी खा सकते हैं। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देते हैं।
Image Source : socialकुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा भी व्रत के दौरान खाया जाता है। इससे पूरियाँ, पराठे, हलवा या पकौड़े बना सकते हैं।
Image Source : socialआप व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आप साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा या खीर बनाकर खा सकते हैं।
Image Source : socialआलू, शकरकंद, अरबी, खीरा, लौकी या कद्दू से आप उबली हुई या चाट बनाकर खा सकते हैं।
Image Source : socialसाथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें। खूब पानी, नारियल पानी, नींबू पानी या ताज़े फलों का जूस पिएँ।
Image Source : socialNext : सावन में कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए?