

स्किन केयर में लोग बर्फ का इस्तेमाल भी खूब करते हैं। चलिए जानते हैं चेहरे पर बर्फ की सिकाई करने से कौन से फायदे होते हैं?
Image Source : SOCIALबर्फ लगाने से मुंहासों की लालिमा कम हो जाती है। बर्फ की सिकाई से रक्त वाहिकाएं संकुचित होती हैं जिससे सूजन और लालिमा कम होती है।
Image Source : SOCIALबर्फ लगाने से त्वचा को ठडंक मिलती है और यह त्वचा के तापमान को संतुलित करता है और रोमछिद्रों को साफ रखने में मदद करता है।
Image Source : SOCIALबर्फ की सिकाई से रक्त प्रवाह बेहतर होता है। इससे त्वचा को ऑक्सीजन ज़्यादा मिलता है जिससे त्वचा चमकदार और हेल्दी दिखती है।
Image Source : SOCIALबर्फ झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम करता है। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है जिससे त्वचा तुरंत टाइट हो जाती है।
Image Source : SOCIALबर्फ लगाने से त्वचा स्मूथ होती है ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे मेकअप लगाने में आसानी होती है।
Image Source : SOCIALबर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से सिकाई करें, खासकर उन जगहों पर जहां सूजन या लालिमा है।
Image Source : SOCIALएक बार में 5-10 मिनट से ज्यादा सिकाई न करें। सेंसेटिव या ड्राई स्किन वाले लोगों को बर्फ की सिकाई करने से पहले एक पैच टेस्ट करना चाहिए।
Image Source : SOCIALNext : गोल और लंबी लौकी में कौन सी है ज्यादा फायदेमंद?