

जुलाई में होने वाली शादी से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी ग्रैंड प्री-वेडिंग सेरेमनी का आयोजन हो रहा है।
Image Source : Celebrity Cruise29 मई से 1 जून तक 4 दिवसीय इस फंक्शन के लिए इटली में लग्जरी क्रूज को चुना गया है। इस क्रूज का नाम सेलिब्रिटी एसेंट है। इस फंक्शन में अंबानी फैमिली के खास मेहमान शामिल होंगे।
Image Source : instagramयह क्रूज इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 1 जून को सदर्न फ्रांस पहुंचेगा। इस तरह यह समंदर पर 4,380 किलोमीटर का सफर पूरा करेगा।
Image Source : Celebrity Cruiseअनंत-राधिका के इस प्री-वेडिंग फंक्शन का कार्ड व्हाइट और ब्लू कलर का है। इस पर सबसे ऊपर 'ला विटे ई अन वियाजियो' लिखा है, जिसका अर्थ है- जीवन एक यात्रा है।
Image Source : Celebrity Cruise29 मई को वेलकम लंच के बाद 'तारों वाली रात' थीम पर पार्टी है। 30 मई को ए रोमन हॉलीडे थीम पर पार्टी है। 30 मई को ला डोल्से फॉर निएंटे थीम पर पार्टी है। इसके बाद 1 बजे टोगा पार्टी होगी।
Image Source : Celebrity Cruise31 मई को वी टर्न्स वन अंडर द सन, ले मास्करेड, पार्डन माई फ्रेंच जैसी अलग-अलग थीम पर पार्टी है। 1 जून को ला डल्से वीटा के साथ फंक्शन खत्म होगा।
Image Source : Celebrity Cruiseसेलिब्रिटी एसेंट क्रूज में 3,279 मेहमानों के बैठने की कैपेसिटी है। फंक्शन में देश-विदेश के 800 मेहमान शामिल होंगे। क्रूज पर 600 लोगों का स्टाफ इन मेहमानों की खातिरदारी करेगा। इस क्रूज में 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं हैं।
Image Source : Celebrity Cruiseअनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इस दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने 12 विमानों से मेहमान इटली पहुंच रहे हैं। इस फंक्शन को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी होस्ट कर रहे हैं।
Image Source : Celebrity CruiseNext : जानते हैं कितनी अमीर है 'नेशनल क्रश ऑफ इंडिया' SRH की मालकिन Kavya Maran?