

क्या आपको पता है कि आप उमंग ऐप के जरिये मिनटों में अपना पीएफ बैलेंस पता कर सकते हैं। हम पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं।
Image Source : Fileसबसे पहले अपने मोबाइल पर UMANG App को डाउनलोड करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें। इसके बाद उमंग ऐप के सर्च पर ‘सर्विसेज’ लिखकर सर्च करें।
Image Source : Fileअब आपको EPFO की सर्विस शो होगी। इसके बाद Employees Services के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Image Source : Fileयहां पीएफ अकाउंट को बैलेंस चेक करने के लिए पासबुक पर क्लिक करें। इसके बाद View Passbook के विकल्प का चयन करें।
Image Source : Fileइसके बाद आपको यूएएन नंबर दर्ज करना होगा। UAN दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजने के लिए गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Image Source : Fileओटीपी दर्ज करने पर लॉगिन हो जाएगा। अब आपको जिस पीएफ का बैलेंस चेक करना है, उसे दर्ज करना होगा।
Image Source : Fileइस प्रक्रिया को करते ही आपकी स्क्रीन पर पासबुक दिख जाएगा, जिसमें आपके पीएफ अकाउंट में कितना पैसा जमा है, वह पता चल जाएगा।
Image Source : FileNext : PPF में हर महीने ₹12,500 डालकर बना सकते हैं 66 लाख का फंड, जानिए कैसे?