

त्योहारी सीजन में बहुत सारे लोग घर खरीदने के सपने पूरे करते हैं। अगर आप भी इस अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं तो कुछ काम करना होगा।
Image Source : Fileडाउन पेमेंट का करना होगा बंदोबस्त: घर खरीदने की राह में सबसे बड़ी बाधा डाउन पेमेंट होती है। आप अगर 30 लाख रुपये का घर खरीद रहे हैं तो आपके पास इसका 30% पैसा होना चाहिए।
Image Source : Fileयानी 30 लाख रुपये के घर के लिए आपके पास 9 लाख रुपये होने चाहिए। बैंक आपको घर की कीमत का 80 फीसदी तक लोन देते हैं। यानी 24 लाख रुपये का होम लोन मिलेगा।
Image Source : Fileइसके अलावा 6 लाख रुपये आपको डाउन पेमेंट करना होगा। इस पैसे का इंतजार आप अपनी बचत (FD या म्यूचुअल फंड) से निकाल कर दे सकते हैं।
Image Source : Fileवहीं, बचे 3 लाख रुपये से आप घर खरीदने के बाद उसकी रजिस्ट्री, कुछ छोटे-मोटे खर्चे वगैरह का भुगतान कर सकते हैं।
Image Source : Fileसॉफ्ट लोन: सॉफ्ट लोन लेकर डाउन पेमेंट दे सकते हैं। दोस्तों और परिवार से लिया गया पैसा सॉफ्ट लोन कहा जाता है। इसकी रीपेमेंट की शर्तें सुविधाजनक होती हैं। ऐसा कर आप आसानी से घर खरीद सकते हैं।
Image Source : Fileरियल्टी एक्सपर्ट का कहना है कि घर खरीदने से पहले बजट बनाना जरूरी है। अगर आप बजट बना लेते हैं तो आसानी से घर फाइनल कर लेते हैं और खरीद लेते हैं।
Image Source : FileNext : 30% सस्ते हो गए हीरे, जानें कैसे खरीदें सस्ता Diamond