सोना कितने प्रकार का होता है? जानिए 24, 22 और 18 कैरेट का फर्क

सोना कितने प्रकार का होता है? जानिए 24, 22 और 18 कैरेट का फर्क

Image Source : pexels

24 कैरेट सोना शुद्धता के मामले में टॉप पर आता है। यह 99.99 फीसदी शुद्ध गोल्ड होता है। इसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है। इसकी जूलरी नहीं बनायी जा सकती।

Image Source : pexels

22 कैरेट सोना जूलरी बनाने में यूज होता है। 22 कैरेट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध होता है। इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।

Image Source : pexels

22 कैरेट सोने में 8.33 फीसदी दूसरी धातुएं मिलाएं जाती हैं। यह मिलावट चांदी, तांबा, जिंक जैसी अन्य धातुएं होती हैं।

Image Source : pexels

18 कैरेट सोना भी शुद्ध नहीं होता है। इसमें 18 भाग सोना और 6 भाग दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं।

Image Source : pexels

18 कैरेट सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है, जिसमें 25 फीसदी मिलावट होती है। 18 कैरेट सोने की भी जूलरी बनती है।

Image Source : pexels

ज्वैलर्स ने सोने की और भी कैटेगरी बना दी हैं। जैसे- 23 कैरेट, 16 कैरेट, 14 कैरेट, 10 कैरेट आदि।

Image Source : pexels

Next : 30 से 50 की उम्र इन 5 गलतियों से जरूर बचें, नहीं तो रुक जाएगी तरक्की