

दक्षिण कोरियाई चैबोल एलजी की सब्सिडियरी कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड को अनुमानित 15,000 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।
Image Source : FILEदिसंबर में, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए थे।
Image Source : FILEआईपीओ के तहत मूल कंपनी 10.18 करोड़ से अधिक शेयर बेचेगी, जो 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
Image Source : FILEसार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है, इसलिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया को कोई आईपीओ आय प्राप्त नहीं होगी। जुटाई गई धनराशि दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी को जाएगी।
Image Source : FILEपिछले साल अक्टूबर में हुंदै मोटर्स इंडिया लिमिटेड की सूचीबद्धता के बाद यह भारतीय शेयर बाजार में उतरने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी होगी।
Image Source : FILENext : SBI से ₹3,00,000 पर्सनल लोन 3 साल के लिए लेंगे तो कितनी बनेगी मासिक किस्त?