

मार्च के महीने को छुट्टियों का महीना कहें तो किसी भी मामले में यह गलत नहीं होगा। वित्तीय साल के आखिरी महीने में करीब एक दर्जन से अधिक छुट्टियां हैं
Image Source : fileहिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार होली के अलावा चैत्र नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार इसी महीने हैं। वहीं गुड़ी पाड़वा, रामनवमी जैसे त्यौहार भी पड़ने वाले हैं।
Image Source : fileबैंकों की हॉलिडे लिस्ट को खंगालें तो इस महीने करीब 12 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। एसेे में अगर आपका काम बैंक में है तो आप बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें।
Image Source : fileछुट्टियों की शुरुआत मार्च के पहले हफ्ते से ही होगी। 05 मार्च, को बैकों में रविवार का अवकाश है, वहीं 07 मार्च को होलिका दहन और 08 मार्च होली, धुलेटी, डोल जात्रा की छुट्टी है
Image Source : file09 मार्च को बिहार के पटना में होली मनाने की वजह से वहां बैंक बंद रहेंगे। 11 मार्च को दूसरे शनिवार का अवकाश है। 12 मार्च को रविवार है।
Image Source : fileइसके बाद पूरे हफ्ते खुलने के बाद 19 मार्च को रविवार अवकाश है। इसके बाद 22 मार्च को गुड़ी पाड़वा, उगाडी, बिहार दिवस, प्रथम नवरात्र/ तेलगु नववर्ष के चलते बैंक बंद रहेंगे।
Image Source : file25 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है, जिसकी छुट्टी रहेगी, वहीं 26 मार्च को रविवार का अवकाश है
Image Source : file30 मार्च को रामनवमी के चलते देश के प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
Image Source : fileNext : इस तरह मिनटों में बदलें बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर