Credit Card के लिए कम से कम कितना सिबिल स्कोर है जरूरी? इससे कम पर नहीं मिल सकेगा!

Credit Card के लिए कम से कम कितना सिबिल स्कोर है जरूरी? इससे कम पर नहीं मिल सकेगा!

Image Source : FILE

क्रेडिट कार्ड एक वित्तीय साधन है जो खरीदारी करने के लिए पैसे उधार लेने की सुविधा देता है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन या व्यक्तिगत रूप से खरीदारी करने के लिए किया जा सकता है। साथ ही इसे नकदी या चेक के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image Source : FILE

कोई भी बैंक या वित्तीय संस्थान क्रेडिड स्कोर तभी जारी करते हैं जब आपकी एक मासिक इनकम हो और और आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बेहतर हो।

Image Source : FILE

क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच मापा जाता है। शानदार क्रेडिट स्कोर रहने से क्रेडिट कार्ड आसानी से जारी हो जाता है।

Image Source : FILE

क्रेडिट कार्ड पर बेहतर ऑफर और जल्द अप्रूवल पाने के लिए सिबिल स्कोर कम से कम 750 बनाए रखना आदर्श स्थिति है।

Image Source : FILE

750 या उससे अधिक का स्कोर एक अच्छा स्कोर माना जाता है और यह बैंकों या वित्तीय संस्थानों के लिए कम जोखिम का संकेत देता है।

Image Source : FILE

बैंक आपकी ऋण-योग्यता का आकलन करने और क्रेडिट कार्ड के लिए आपकी पात्रता निर्धारित करने के लिए आपके क्रेडिट स्कोर का उपयोग करते हैं।

Image Source : FILE

हालांकि, क्रेडिट कार्ड के लिए अप्रूवल मिलना अलग-अलग बैंकों की अपनी पॉलिसी पर भी निर्भर करता है।

Image Source : FILE

Next : क्या फूफा-मौसा से मिले गिफ्ट पर भी चुकाना होता है TAX? जानें क्या कहता है नियम