

आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। वहीं ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज गिफ्ट कर सकते हैं।
Image Source : INDIA TVआपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है। अपनी बातचीत की शैली साफ और स्पष्ट रखें। कोई आपकी बात को गलत तरीके से प्रस्तुत करके आपको परेशान कर सकता है।
Image Source : INDIA TVआज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जाएंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
Image Source : INDIA TVआज जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जाएंगे। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर का वातावरण में बदलाव आएगा।
Image Source : INDIA TVतकनीकी, कला, फिल्म, अनुसंधान से जुड़े जातकों को वांछित सफलता आज मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
Image Source : INDIA TVआपके मनपसंद कार्य में परिवार के सदस्यों की हरसंभव मदद मिलेगी। इस राशि के जातक जो मधुमेह रोगी हो वो अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, व्यायाम और योग को दैनिकचर्या में शामिल करें प्रसन्न रहने का प्रयास करें।
Image Source : INDIA TVआमदनी के रास्ते बनेंगे। आप पहाड़ों की यात्रा की योजना भी बना सकते हैं, इससे आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तैलीय भोजन के सेवन से बचें।
Image Source : INDIA TVकारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
Image Source : INDIA TVआज आपको अचानक बड़ी धनराशि मिलने की संभावना है। मन से नकारात्मक विचार हटाकर कार्यक्षेत्र के कार्यों पर ध्यान दें ,किसी जरूरतमंद की मदद करें। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे।
Image Source : INDIA TVइस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं आज उनका मन जॉब स्विच करने का कर सकता है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान करेंगे। यदि आप नया मकान खरीदने के लिए सोच रहे तो अपने बड़ों की सलाह लेते समय मन को शांत रखें।
Image Source : INDIA TVलेखन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है, विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, पुरस्कार भी मिल सकता है।
Image Source : INDIA TVआज बेटे की जॉब लगने से आपको खुशी मिलेगी। आज का दिन उन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विष्णु भगवान को पीला पुष्प अर्पित करें।
Image Source : INDIA TVNext : आज का राशिफल 13 जनवरी 2023