

संतान के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रतियोगिता परीक्षा के अनुकूल परिणाम आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसकी सलाह भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकती है।
Image Source : INDIA TVघर के कार्यों में आज आप अपने जीवनसाथी का सहयोग करेंगे। घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।
Image Source : INDIA TVअगर नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना अच्छा रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।
Image Source : INDIA TVआज का दिन आपके परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। मंदिर जाने या किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। आज किसी कन्या को सिक्का देने से सुख समृद्धि बढ़ेगी।
Image Source : INDIA TVछात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर काले तिल का दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
Image Source : INDIA TVआप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिए, सेहत अच्छी बनी रहेगी।
Image Source : INDIA TVआर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। मेहनत के बल पर आप सफल जरूर होंगे। बिजनेस में लगाए गए पैसे से आपको फायदा हो सकता है।
Image Source : INDIA TVबिजनेस में संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
Image Source : INDIA TVमाता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा।
Image Source : INDIA TVनए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में आज कोई जूनियर आपसे मदद मांग सकता है। आज गाय को गुड़ खिलाएं। माता पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें।
Image Source : INDIA TVजीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। खेल जगत से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है। पक्षियों को दाना खिलाएं।
Image Source : INDIA TVआज आपको खुशियां मिलेंगी। घर में संतान के रूप में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। घर में छोटी सी पार्टी भी होगी।इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। मंदिर में माथा टेकें।
Image Source : INDIA TVNext : आज का राशिफल 14 जनवरी 2023