

17 नवंबर को छठ पूजा का पहला दिन है। इस दिन नहाय खाय होता है। आपको बता दें कि छठ का व्रत महिला के साथ पुरुष भी रख सकते हैं।
Image Source : FILE IMAGEव्रती महिलाओं के लिए नहाय खाय का दिन विशेष महत्व रखता है। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं नहाय खाय के नियम के बारे में।
Image Source : FILE IMAGEनहाय खाय के दिन सात्विक भोजन खाया जाता है। इस दिन बिना लहसुन वाला भोजन ही बनाएं।
Image Source : FILE IMAGEमहापर्व छठ पूजा के पहले दिन यानी नहाय खाय वाले दिन प्याज से दूरी बना कर रखें। व्रती महिला के साथ घर के अन्य सदस्य भी प्याज का सेवन न करें।
Image Source : FILE IMAGEनहाय खाय के साथ ही छठ पूजा आरंभ होता है। ऐसे में इस दिन से लेकर पारण तक मांस-मदिरा का सेवन भी बिल्कुल न करें।
Image Source : FREEPIKनहाय खाय के दिन साफ-सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखें।
Image Source : FREEPIKनहाय खाय के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ या नए कपड़े पहन लें। इसके बाद भगवान सूर्यदेव की पूजा के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करें।
Image Source : FILE IMAGEव्रती के खाना खाने के बाद ही परिवार के अन्य सदस्य भोजन ग्रहण करें।
Image Source : FREEPIKनहाय खाय के दिन गंगा स्नान किया जाता है। लेकिन अगर ऐसा संभव नहीं है तो आप किसी नदी, तालाब में भी स्नान कर सकते हैं। वरना घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें।
Image Source : FILE IMAGEनहाय खाय के दिन चने की दाल और लौकी की सब्जी के साथ चावल का सेवन किया जाता है।
Image Source : FILE IMAGENext : Chhath Puja 2023: इन चीजों के बिना अधूरा है छठ का व्रत, पूजा में जरूर करें शामिल