

हिंदू धर्म में भगवान शिव की कृपा पाने के कई उपाय बताए गए हैं, लेकिन आज हम आपको उनकी कृपा पाने के बारे में एक अनोखी बात बताने जा रह हैं।
Image Source : File Imageआपने अक्सर शिव जी के मंदिर में देखा होगा की लोग नंदी के कान के पास जाकर से कुछ बोलते हैं। लोग ऐसा क्यों करते हैं और इसके पीछे क्या कारण है आइए जानते हैं।
Image Source : India Tvभगवान शिव का आशीर्वाद हर कोई पाना चाहता है और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए लोग अनेक प्रकार से भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं।
Image Source : File Imageशास्त्रों में भगवान शिव के सबसे निकट और उनके प्रिय भक्त नंदी को बताया गया है। एक तरह से नंदी शिव जी के द्वार पालक भी हैं।
Image Source : File Imageइसी मान्यता के चलते जिस भी शिव मंदिर में आप जाते हैं। वहां आपको नंदी भगवान शिव जी के द्वार पर बैठे दिख जाएंगे।
Image Source : India Tvनंदी के कानों में लोग अपनी मनोकामनाएं कहते हैं और इसके पीछे मान्यता है कि नंदी जी भोलेनाथ के सबसे प्रिय और उनके निकट रहते हैं।
Image Source : India Tvउनके कान में अपनी मनोकामना कहने से वह शिव जी तक आपका संदेश पहुंचा देते हैं और ऐसा करने से इच्छा पूर्ण हो जाती है।
Image Source : File Imageमनोकामना कहने से पहले नंदी जी के बाएं कान में ऊँ शब्द बोलें, उसके बाद अपनी मनोकामना को कहें।
Image Source : INDIA TVनंदी के कान में बोलते समय ध्यान रखें कि आपकी कही बात कोई दूसरा न सुनें और अपनी इच्छा शांत आवाज में कहें तभी वह शीघ्र पूरी होगी।
Image Source : FreepikNext : लड्डू गोपाल के श्रृंगार में किन चीजों की पड़ती है जरूरत?