

प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है।
Image Source : FILE IMAGEप्रदोष व्रत के दिन व्रत रखने और विधिपूर्वत शिवजी की पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
Image Source : FILE IMAGEइसके अलावा प्रदोष व्रत के शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं।
Image Source : FILE IMAGEभगवान शिव की पूजा जल और बेलपत्र के बिना अधूरी मानी जाती है। तो प्रदोष व्रत के दिव शिवलिंग पर जल और बेलपत्र जरूर अर्पित करें।
Image Source : FILE IMAGEइसके अलावा प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर आक के फूल,धूप, दीप, फल, मिठाई और पंचामृत और अन्य पूजा सामग्री भी जरूर चढ़ाएं।
Image Source : FILE IMAGEशिवलिंग पर सिंदूर, हल्दी और तुलसी भूलकर भी न चढ़ाएं। शिवजी को ये चीजें अर्पित करना वर्जित माना गया है।
Image Source : FILE IMAGEप्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा करें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहता है। साथ ही घर-परिवार में एकता, प्यार और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Image Source : FILE IMAGENext : मौनी अमावस्या पर ये चीजें करें दान, इन दोषों से मिलेगा छुटकारा