ICC रैंकिंग में किस नंबर पर हैं IPL 2025 के सभी टीमों के कप्तान? 4 का नाम टॉप-100 में भी नहीं

ICC रैंकिंग में किस नंबर पर हैं IPL 2025 के सभी टीमों के कप्तान? 4 का नाम टॉप-100 में भी नहीं

Image Source : AP

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 24वें स्थान पर हैं। उनकी रेटिंग 589 है।

Image Source : PTI

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 52वें स्थान पर हैं। हालांकि, ऑलराउंडरों में वह पहले स्थान पर हैं। गेंदबाजी में वह 50वें स्थान पर हैं।

Image Source : PTI

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल ICC T20I रैंकिंग में बतौर ऑलराउंडर 12वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी में उनका स्थान 13वां है।

Image Source : PTI

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में 36वें स्थान पर हैं। उनकी रेटिंग 566 है।

Image Source : AP

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ICC की T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-100 में भी शामिल नहीं हैं।

Image Source : PTI

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-100 में भी शामिल नहीं हैं।

Image Source : PTI

पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ICC T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-100 में शुमार नहीं हैं।

Image Source : PTI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने भारत की ओर से अब तक T20I डेब्यू नहीं किया है। इसलिए, उनका नाम टॉप-100 में शामिल नहीं है।

Image Source : PTI

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ICC T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में 497 रेटिंग के साथ 51वें स्थान पर हैं।

Image Source : AP

गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल ICC T20I रैंकिंग में 546 रेटिंग के साथ 41वें स्थान पर हैं।

Image Source : PTI

Next : विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा, IPL में ओपनिंग करते हुए किसका रिकॉर्ड है बेहतर, आंकड़ें देख रह जाएंगे हैरान