BSNL का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, 1200 रुपये से कम है कीमत

BSNL का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, 1200 रुपये से कम है कीमत

Image Source : फाइल फोटो

जब से निजी कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम बढ़ाएं हैं तब लाखों मोबाइल यूजर्स BSNL में अपना नंबर पोर्ट करा चुके हैं। सस्ते प्लान्स के लिए BSNL अब पहली पसंद चुका है।

Image Source : फाइल फोटो

जुलाई 2024 से सरकारी टेलिकॉम कंपनी के एक बार फिर से सुनहरे दिन आ गए हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी नई-नई सर्विस के साथ-साथ दमदार ऑफर्स वाले सस्ते प्लान्स भी ला रही है।

Image Source : फाइल फोटो

अपने करोड़ों ग्राहकों की सुविधा के लिए सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को कई तरह के अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। बीएसएनएल ग्राहकों को शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनों तरह के प्लान्स ऑफर करती है।

Image Source : फाइल फोटो

BSNL के पोर्टफोलियो में लॉन्ग टर्म वाले कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। लेकिन, अब जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन बढ़ाने के लिए सरकारी कंपनी लंबी वैलिडिटी वाला एक ऐसा प्लान लेकर आई है जिसकी कीमत सबसे कम है। अब आपको लंबी वैलिडिटी के लिए अधिक पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे।

Image Source : फाइल फोटो

सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में 1198 रुपये का एक तगड़ा और दमदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान जोड़ा है। बीएसएनएल के इस प्लान ने यूजर्स को बड़ी राहत दे दी है जो महंगे रिचार्ज प्लान्स से लगातार परेशान थे।

Image Source : फाइल फोटो

बीएसएनएल के इस सस्ते 1198 रुपये में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी ग्राहकों को 12 महीने के की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। मतलब अब आप सिर्फ 1198 रुपये खर्च करके पूरे साल के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो सकते हैं।

Image Source : फाइल फोटो

यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो अपने फोन में BSNL के सिम कार्ड को सेकंडरी सिम के तौर पर चला रहा है। इसके अलावा यह प्लान उनके लिए भी बेस्ट ऑप्शन है जिन्हें ज्यादा कॉलिंग या फिर डेटा की जररूत नहीं पड़ती।

Image Source : फाइल फोटो

आपको बता दें कि सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों को इस सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान में 12 महीने के लिए कुल 300 मिनट वॉइस कॉलिंग के लिए देती है। इसमें यूजर्स को हर महीने 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इसमें कंपनी ग्राहकों को हर महीने 30 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है।

Image Source : फाइल फोटो

BSNL अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए पिछले कुछ महीने में कई सारे सस्ते रिचार्ज प्लान्स पेश कर चुकी है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी इस समय तेजी से 4G नेटवर्क पर भी काम कर रही है। सरकारी कंपनी ने अपने आप को अपग्रेड करने के लिए कई राज्यों में 3G सर्विस को बंद करने का भी फैसला लिया है।

Image Source : फाइल फोटो

Next : Jio के इस प्लान में 28 नहीं 30 दिन की मिलती है वैलिडिटी, डेटा लिमिट का भी नहीं है झंझट