

Apple iPhone 15 और iPhone 15 Plus की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Flipkart पर इन दोनों फोन को अब तक के सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।
Image Source : FILEFlipkart पर इन दोनों फोन को 25 अप्रैल 2024 को सस्ते में खरीद सकते हैं। यूजर्स इस दिन इन दोनों फोन की खरीद पर हजारों रुपये बचा सकते हैं।
Image Source : FILEFlipkart पर यह ऑफर केवल चुनिंदा यूजर्स को ही मिलेगा। इस ऑफर का लाभ केवल Bank of Baroda कार्ड के जरिए लिया जा सकता है।
Image Source : FILEयूजर्स को इन दोनों आईफोन की खरीद पर 3,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
Image Source : FILEiPhone 15 की शुरुआती कीमत 65,999 रुपये है। वहीं, iPhone 15 Plus की शुरुआती कीमत 74,999 रुपये है। ये दोनों फोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में आते हैं।
Image Source : FILEApple के ये दोनों फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए थे। iPhone 15 और iPhone 15 Plus में डायनैमिक आईलैंड वाला डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Image Source : FILEiPhone 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, iPhone 15 Plus में 6.7 इंच का बड़ा सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है।
Image Source : FILEपिछले साल लॉन्च हुए Apple के ये दोनों प्रीमियम iPhone एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। इनमें 6-कोर, A16 बायोनिक चिप दिया गया है।
Image Source : FILEइन दोनों iPhone के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इनमें 48MP का मेन, 12MP का सेकेंडरी रियर कैमरा और 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Image Source : FILEएप्पल के ये दोनों आईफोन USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आते हैं। कंपनी इसके साथ 1 साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है।
Image Source : FILENext : Lava ने ब्लूटूथ कॉलिंग वाले दो तगड़े स्मार्टवॉच भारत में किए लॉन्च, 20 दिनों तक चलेगी बैटरी