

iPhone 15 की कीमत में भारी कटौती की गई है। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप फोन को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Image Source : FILEई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर फोन को लॉन्च प्राइस से 12,901 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है।
Image Source : FILEiPhone 15 को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 128GB, 256GB और 512GB में लॉन्च किया गया था। इसके बेस वेरिएंट की लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये थी।
Image Source : FILEअब इस फोन को 64,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अन्य दो वेरिएंट क्रमशः 74,999 रुपये और 94,999 रुपये है।
Image Source : FILEइसके अलावा iPhone 15 की खरीद पर 2,000 रुपये का कॉम्बो ऑफर और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
Image Source : FILEiPhone 15 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में डायनैमिक आईलैंड फीचर मिलेगा।
Image Source : FILEएप्पल का यह फोन IP68 रेटेड है और A16 Bionic चिप पर काम करता है। फोन में एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है और यह iOS 17 पर काम करता है।
Image Source : FILEiPhone 15 के बैक में 48MP का मेन और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिलेगा।
Image Source : FILEiPhone 15 में USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में 20W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Image Source : FILENext : 12GB RAM, 512GB स्टोरेज वाले POCO F6 5G पर तगड़ा ऑफर, 4000 रुपये बचाने का शानदार मौका