

POCO F6 5G गेमिंग स्मार्टफोन की पहली सेल आज यानी 29 मई को दिन के 12 बजे आयोजित की जाएगी। पहली सेल में फोन की खरीद पर दमदार ऑफर मिलेगा।
Image Source : India TVपोको का यह गेमिंग स्मार्टफोन पिछले दिनों भारत समेत ग्लोबली लॉन्च हुआ था। यह Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है।
Image Source : India TVPOCO ने अपने इस गेमिंग स्मार्टफोन की पहली सेल में कई दमदार ऑफर्स पेश किए हैं। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से दिन के 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।
Image Source : India TVफोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और 2,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
Image Source : India TVइसके अलावा इस फोन को 1,469 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। इसकी खरीद पर 2,500 रुपये की नो-कॉस्ट EMI ऑफर की जा रही है।
Image Source : India TVपोको का यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। POCO F6 5G का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TVयह गेमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज फीचर को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TVPOCO F6 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W USB Type C फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है।
Image Source : India TVपोको के इस फोन के बैक में 50MP का मेन OIS + EIS कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है।
Image Source : India TVNext : Realme के 120W फास्ट चार्जिंग वाले फोन की पहली सेल, 6000 रुपये का बंपर ऑफर