

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में 2023 के बेस्ट स्मार्टफोन की घोषणा हुई है। दुनियाभर में लोकप्रिय रही iPhone 15 सीरीज को यह अवॉर्ड नहीं मिला है।
Image Source : FILEपिछले साल लॉन्च हुई Google Pixel 8 सीरीज को 2023 के बेस्ट स्मार्टफोन का अवॉर्ड मिलात है। इस सीरीज ने एप्पल के iPhone 15 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है।
Image Source : FILEइनोवेशन से भरपूर और AI फीचर वाली इस स्मार्टफोन सीरीज में दो फोन Pixel 8 और Pixel 8 Pro आते हैं। ये दोनों फोन लगभग एक जैसे हार्डवेयर फीचर्स के साथ आते हैं।
Image Source : FILEPixel 8 में 6.17 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
Image Source : FILEवहीं, Pixel 8 Pro में 6.7 इंच का OLED LTPO डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटने को सपोर्ट करता है।
Image Source : FILEये दोनों स्मार्टफोन Google Tensor G3 चिपसेट के साथ आते हैं। Pixel 8 में 8GB और इसके प्रो मॉडल में 12GB RAM का सपोर्ट मिलेगा।
Image Source : FILEवहीं, इसके बेस मॉडल में 256GB तक, जबकि Pixel 8 Pro में 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
Image Source : FILEAndroid 14 के साथ आने वाले ये दोनों फोन कई AI फीचर्स से लैस हैं। इनमें फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Image Source : FILEये दोनों फोन 50MP के मेन कैमरा के साथ आते हैं। बेस मॉडल में 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। वहीं, प्रो मॉडल 48MP अल्ट्रा वाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है।
Image Source : FILENext : Oppo F25 Pro 5G का फर्स्ट लुक, कलर शिफ्टिंग बैक पैनल वाले सस्ते फोन में क्या है खास?