

Realme 12 Pro 5G को जनवरी के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया गया है। रियलमी का यह फोन 120x सुपर जूम और दमदार कैमरा फीचर्स के साथ आता है।
Image Source : India TVFlipkart पर चल रहे Big Upgrades Days Sale के आखिरी दिन इस फोन की खरीद पर हजारों रुपये बचाए जा सकते हैं। फोन के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
Image Source : India TVरियलमी के इस फोन में 6.7 इंच का FHD+ Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Image Source : India TVइस फोन के बैक में 50MP + 8M+ + 32MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP कैमरा दिया गया है।
Image Source : India TVयह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB RAM का सपोर्ट मिलेगा।
Image Source : India TVरियलमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन Android 14 पर काम करता है।
Image Source : India TVRealme 12 Pro 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं।
Image Source : India TVइसके बेस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 26,999 रुपये और 28,999 रुपये में आते हैं। इसे दो कलर ऑप्शन- Blue और Begie में खरीद सकते हैं।
Image Source : India TVRealme 12 Pro 5G के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
Image Source : FlipkartNext : 15 मार्च के बाद Paytm ऐप से कर पाएंगे पेमेंट, नहीं बंद हो रही यह सर्विस