

रिलायंस जियो 49 करोड़ यूजरबेस के साथ देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। जियो ग्राहकों को कई तरह के सस्ते प्लान्स ऑफर करती है।
Image Source : फाइल फोटोजियो के पास अलग-अलग प्राइस रेंज में डेटा और कॉलिंग और ओटीटी बेनिफिट्स के कई सारे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Image Source : फाइल फोटोअगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं तो हम आपको जियो का लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा ऑफर वाला एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं।
Image Source : फाइल फोटोजियो ने कुछ समय पहले अपने पोर्टफोलियो में 999 रुपये का एक शानदार प्रीपेड रिचार्ज प्लान अपनी लिस्ट में जोड़ा है।
Image Source : फाइल फोटोइस प्लान में जियो ग्राहकों को 98 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर की जाती है। मतलब आप एक बार में करीब 100 दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं।
Image Source : फाइल फोटोजियो के इस प्लान के साथ आप 98 दिनों तक लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा ले सकते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर दिन 100 SMS भी देती है।
Image Source : फाइल फोटोइस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो पैक में आपको कुल 196GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है। मतलब आप हर दिन 2GB तक डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : फाइल फोटोडेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आपको इसमें 64kbps की इंटरनेट स्पीड मिलने वाली है। आपको बता दें कि जियो ने इस प्लान को True5G ऑफर के साथ पेश किया है जिससे आप फ्री में 5G डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : फाइल फोटोअगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं तो इसके लिए कंपनी ग्राहकों को जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। इसके अलावा पैक में आपको जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है।
Image Source : फाइल फोटोNext : BSNL का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, 1200 रुपये से भी कम है कीमत