सालों से इन फलों को हम समझते आए हैं सब्जी, आज जान लीजिए नाम

सालों से इन फलों को हम समझते आए हैं सब्जी, आज जान लीजिए नाम

Image Source : Pexels

हर इंसान को लगभग सभी सब्जियों और फलों के नाम पता होते ही हैं। स्कूलों में कुछ याद कराए जाते हैं और बाकी समय के साथ इंसान जान जाता है।

Image Source : Pexels

आप भी उन्हीं लोगों में से एक होंगे जिन्हें लगभग सभी सब्जियों और फलों के नाम पता ही होंगे मगर आज हम आपको कुछ अलग बताने जा रहे हैं।

Image Source : Pexels

आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के नाम बताने वाले हैं जिन्हें अब तक हम लोग सब्जी समझते आए हैं।

Image Source : Pexels

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बैंगन का आता है। बैंगन की सब्जी खाना शायद आपको बहुत पसंद हो मगर यह एक फल है क्योंकि यह फूल से उत्पन्न होता है।

Image Source : Pexels

इसी लिस्ट में दूसरा नाम भिंडी का भी आता है। भारत में इसकी भी सब्जी बनती है मगर यह भी एक फल है। भिंडी एक फूल से पैदा होता है।

Image Source : Pexels

टमाटर भी इस लिस्ट में शामिल है। अलग-अलग सब्जियों में टमाटर का खूब यूज होता है मगर यह सब्जी नहीं एक फल है। यह फूल में मौजूद ओवरी से पैदा होता है।

Image Source : Pexels

एक और नाम है इस लिस्ट में जिसे हम एवोकाडो बोलते हैं। अगर आप इसे सब्जी समझते हैं तो जान लीजिए कि यह एक फल है। यह एक बेरी की श्रेणी में आता है।

Image Source : Pexels

आपको बता दें कि वनस्पति शास्त्र के मुताबिक पौधे के फूल से विकसित होने वाले हिस्से को फल बोलते हैं और ऊपर बताए गए सभी फल पौधे के फूल से ही उत्पन्न होते हैं।

Image Source : Pexels

नोट: आपको दी गई सारी जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

Image Source : Pexels

Next : टेलीफोन में हमेशा घुमावदार तार ही क्यों होते हैं? कभी सोचा है?