

अपने दैनिक जीवन में आप किसी न किसी वरिष्ठ या अनुज का अभिवादन करते ही होंगे।
Image Source : pexelsअभिवादन करते हुए आप नमस्ते या नमस्कार दो में किसी एक शब्द का प्रयोग करते होंगे।
Image Source : pexelsमगर क्या आपको मालूम है कि, नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर है ? दरअसल, इन दोनों शब्दों में बहुत बड़ा अंतर है।
Image Source : pexelsसंभवत: आप भी इन दोनों शब्दों का प्रयोग कई बार गलत ही करते होंगे। मगर आज हम आपको बताते हैं कि नमस्ते और नमस्कार में क्या अंतर होता है ?
Image Source : pexelsनमस्ते, दो शब्दों (नम:+ते) से मिलकर बना जिसमें 'नम:' का अर्थ नमन से है और 'ते' का अर्थ है आप। इस प्रकार वाक्य बनता है 'हम आपको नमन करते हैं।'
Image Source : pexelsनमस्कार एक क्रियासूचक शब्द है जो कई लोगों को एक साथ किया जा सकता है। जबकि, नमस्ते एकवचन शब्द है जो एक बार में किसी एक व्यक्ति को ही किया जा सकता है।
Image Source : pexelsनमस्ते एक वाक्य मात्र है जबकि नमस्कार एक क्रिया है जिसके तीन भाग हैं। कायिक नमस्कार, वाचिक नमस्कार और मानस नमस्कार है।
Image Source : pexelsकायिक नमस्कार हाथ जोड़कर या दंडवत होकर किया जाता है, वाचिक नमस्कार मुंह से बोलकर नमन करने को कहते हैं जबकि मानस नमस्कार में केवल मन में ही किसी को नमस्कार कर लिया जाता है।
Image Source : pexelsनमस्ते एक व्यक्ति को ही किया जा सकता है जबकि नमस्कार किसी सभा में बैठे कई लोगों के लिए प्रयुक्त होने वाला अभिवादन संबंधी शब्द है।
Image Source : pexelsNext : ढक्कन खुलने के कितनी देर बाद एक्सपायर हो जाती है शराब, सुनकर दिमाग घूम जाएगा