

आकाशीय बिजली गिरते आपने भी सुना या देखा होगा। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे, जहां वर्ष भर में 300 दिन बिजली गिरती है। यानि करीब 10 माह बिजली गिरती है।
Image Source : Fileलोगों के दिमाग में यह बात भी उठती है कि क्या आकाशीय बिजली का उपयोग बिजली के तौर पर किया जा सकता है। अगर हां तो कैसे।
Image Source : Fileआपको बता दें कि आकाशीय बिजली की शक्ति का उपयोग बिजली के तौर पर किया जा सकता है। इसे करने पर वैज्ञानिकों ने कई बार विचार किया है। हालांकि, इस विचार के समक्ष कई चुनौतियाँ हैं।
Image Source : Fileआखिर बिजली क्यों गिरती है। आपको बता दें कि ऐसा आकाशीय तूफान की वजह से होता है। जब तूफान के चलते गर्म हवा ठंडी हवाओं से टकराती है तो बिजली गिरने की संभावना प्रबल हो जाती है।
Image Source : fileवेनेजुएला में एक ऐसी जगह है, जहां साल भर में 300 दिन बिजली गिरती है। यह वाकई चौंकाने वाला तथ्य है। मगर यह सच है।
Image Source : fileवेनेजुएला के एक छोटे से हिस्से में बिजली का तूफान चलता है। रिलैम्पैगो डेल कैटाटुम्बो के नाम से जाना जाने वाला यह तूफान वहां स्थित है, जहां कैटाटुम्बो नदी बहती है। कैरेबियन से आने वाली गर्म हवा पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा से मिलती है, जिससे बिजली गिरने के लिए एकदम सही स्थिति बनती है।
Image Source : fileयह बिजली वेनेजुएला में उस स्थान पर गिरती है, जहां कैटाटुम्बो नदी माराकाइबो झील में बहती है। इसी मारकाइबो ताल यानि लेक में साल के 300 दिन बिजली गिरती है। इस बिजली का उपयोग इसलिए नहीं हो पाता कि यहां संयंत्र स्थापित करने का समय ही वैज्ञानिकों को लगातार बिजली गिरने के खतरे से नहीं मिल पाता।
Image Source : FileNext : ये है दुनिया का सबसे ऊंचा पेड़, लंबाई जान आ जाएगा चक्कर