भारत दुनिया में सबसे अधिक आम का उत्पादन करने वाला देश है। यहां हर साल लगभग 2 करोड़ टन से अधिक आम का उत्पादन होता है।

भारत दुनिया में सबसे अधिक आम का उत्पादन करने वाला देश है। यहां हर साल लगभग 2 करोड़ टन से अधिक आम का उत्पादन होता है।

Image Source : freepik

उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात आम उत्पादन के प्रमुख राज्य हैं। भारत में दशहरी, अल्फांसो, लंगड़ा, चौसा और केसर जैसी प्रसिद्ध किस्में पाई जाती हैं।

Image Source : freepik

चीन आम उत्पादन में दूसरा स्थान रखता है। हाल के वर्षों में चीन ने आम की खेती में उल्लेखनीय वृद्धि की है।

Image Source : freepik

चीन में आम मुख्य रूप से दक्षिणी प्रांतों जैसे गुआंगडोंग, गुआंग्शी और युन्नान में उगाए जाते हैं। चीन में आम की खपत घरेलू बाजार में अधिक होती है।

Image Source : freepik

थाईलैंड एशिया का एक और प्रमुख आम उत्पादक देश है। यहां की नम जलवायु आम की खेती के लिए उपयुक्त है।

Image Source : freepik

थाईलैंड से निर्यात होने वाले आमों की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काफी अधिक है। नम डोक माई जैसी किस्में यहां बहुत लोकप्रिय हैं।

Image Source : freepik

इंडोनेशिया भी विश्व में आम उत्पादन में एक अग्रणी देश है। यहां आम विभिन्न किस्मों में उगाए जाते हैं।

Image Source : freepik

इंडोनेशिया की गर्म और आद्र जलवायु आम की खेती के लिए आदर्श मानी जाती है।

Image Source : freepik

मेक्सिको आम का उत्पादन करने वाले देशों में पांचवे स्थान पर है। यह देश खासकर अमेरिका और यूरोपीय देशों को आम निर्यात करता है।

Image Source : freepik

अटौल्फो, टॉमी एटकिंस और केंट जैसी किस्में यहां अधिक उगाई जाती हैं। मेक्सिको का आम उद्योग अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है।

Image Source : freepik

Next : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के LOGO में बकरा क्यों है?