1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, बिजली चोरी केस में राहत दिलाने के नाम पर मांगे थे 4 हजार

रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, बिजली चोरी केस में राहत दिलाने के नाम पर मांगे थे 4 हजार

बेतिया के शिकारपुर थाना के बादी में रिश्वत लेते हुए एक एएसआई को निगरानी विभाग ने गिरफ्तार किया है। एएसआई ने बिजली चोरी के मामले में मदद के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत करने पर ASI को रंगेहाथ पकड़ा गया।

रिश्वत लेते पकड़ा एएसआई, बेतिया, बिहार- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रिश्वत लेते पकड़ा एएसआई, बेतिया, बिहार

बिहार के बेतिया में नरकटियागंज में निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना के एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी को चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी हाईस्कूल चौक के पास से की गई। आरोप है कि एएसआई ने हरदी टेढ़ा के रहने वाले अमृत कुमार से बिजली चोरी के मामले में मदद करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। ASI ने इसके लिए चार हजार रुपये की मांग की थी। निगरानी विभाग के डीएसपी सतीश माधव ने बताया कि अमृत कुमार ने इस संबंध में निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग की ओर से मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई।

रिश्वत लेते हुए पकड़े ASI

बताया गया कि सोमवार को अमृत कुमार ने एसआई उपेंद्र विद्यार्थी को रिश्वत की रकम देने की सूचना निगरानी टीम को दी गई। इसके बाद टीम ने हाईस्कूल चौक के आसपास जाल बिछाया। जिससे एएसआई को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। जैसे ही एएसआई अमृत ने चार हजार रुपये लिए निगरानी टीम ने उन्हें रंगेहाथों धर दबोचा। कार्रवाई के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी एएसआई को अपने साथ ले गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। 

डीएसपी सतीश माधव ने बताया कि ये पूरा मामला शिकारपुर थाना में बादी का है। केस करने वाले का नाम अमृत कुमार है उनके पिता रामसागर सहनी पर शिकारपुर थाना में 79426 कांड बिजली से संबंधित अंकित हुआ था। उसमें आरोपी द्वारा रिश्वत के रूप में पैसे की मांग की जा रही थी। यह रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसके लिए इन्होंने निगरानी में शिकायत की। शिकायत के बाद निगरानी थाना द्वारा इनका सत्यापन किया गया। सत्यापन में मामला को सही पाया गया। मामला को सही पाने के बाद निगरानी थाने में निगरानी थाना कांड संख्या 10126 अंकित किया गया और अंकित करने के बाद धावा दल का गठन किया गया। धावा दल में इंस्पेक्टर अस्मित कुमार हैं और हमारे सहयोगी दल हैं। जिनके द्वारा आज नरकटियागंज शिकारपुर में छापेमारी की गई और रंगे हाथ एएसआई उपेंद्र को 4000 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। पता चला है कि इससे पहले भी इन्होंने कुछ रुपए लिए थे।

डीएसपी सतीश माधव

इनपुट: सुमित कुमार (बेतिया, बिहार)