A
Hindi News बिहार नालंदा के हरनौत थाना परिसर में ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

नालंदा के हरनौत थाना परिसर में ASI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा दम

नालंदा जिले के हरनौत थाना में एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से घायल पुलिसकर्मी की मौत हो गई है।

एएसआई रामपुकार यादव की फाइल फोटो - India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT एएसआई रामपुकार यादव की फाइल फोटो

नालंदा जिले के हरनौत थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रामपुकार यादव ने सर्विस रिवाल्वर से खुद गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक गोली लगने से घायल रामपुकार को पटना के पारस में भर्ती करवाया गया था। एएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई। नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया कि हम लोगों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की थी परंतु उनकी मौत हो गई है। मौत के पीछे का क्या कारण है इसकी जांच चल रही है। 

पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

बताया जा रहा है कि एएसआई रामपुकार ने थाना के बाथरूम में खुद को गोली मार ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गोली लगने से घायल रामपुकार को घटना के तुरंत बाद स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था।

मामले की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल समेत आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर हरनौत थाना परिसर के गेट को बंद कर दिया गया है ताकि बेवजह लोग परिसर में जाकर जांच में बाधा न उत्पन्न कर दें। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एएसआई रामपुकार यादव बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।  उन्हें वरीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

नालंदा पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मंगलवार को शाम करीब पांच बजे हरनौत थाना परिसर के पीछे बने बाथरूम के तरफ गोली चलने जैसे आवाज पर थाना पर उपस्थित सभी पदाधिकारी दौड़कर गये तो पाया गया कि सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामपुकार यादव के द्वारा स्वयं को अपने सर्विस पिस्टल से गोली मार लिया गया है। तत्काल उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कल्याणविगहा भेजा गया जहां से गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज हेतु पारस अस्पताल भेजा गया।

रिपोर्ट- शिव कुमार, नालंदा