1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: सुबह-सुबह पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बिहार: सुबह-सुबह पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पेड़ से प्रेमी जोड़े का शव लटकता हुआ देखकर गांव के लोग दंग रह गए। गांव के लोग अपने-अपने मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बनाने लगे। कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बगहा के नगर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े का शव संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुबह पेड़ से झूलते हुए प्रेमी जोड़े के शव को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

शव को देख दंग रह गए गांव वाले

ये पूरा मामला बगहा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस का है, जहां बगीचे में एक प्रेमी जोड़ा पेड़ से लटका हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो दंग रह गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। 

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए दोनों शव

घटना स्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया गया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतक प्रेमी जोड़े की हुई पहचान

मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की बेटी शाहबुन नैश और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के बेटे के रूप में की गई है। फिलहाल यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन यह आत्महत्या है या हत्या या इसके पीछे कोई और कारण है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही जांच

पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

अमित कुमार की रिपोर्ट