A
Hindi News बिहार ​'अरे कहां जा रही हो, बंद कर दें क्या?' भाषण छोड़ जाने लगीं महिलाएं, तो आपा खो बैठे सीएम नीतीश कुमार

​'अरे कहां जा रही हो, बंद कर दें क्या?' भाषण छोड़ जाने लगीं महिलाएं, तो आपा खो बैठे सीएम नीतीश कुमार

महिलाओं को भाषण छोड़ जाता देख नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने गुस्से भरे लहजे में पूछा कि कहां जा रही हो, बंद कर दें क्या। उन्होंने यहां लगभग 376 करोड़ की चार सौ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Nitish Kumar- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अपनी टिप्पणी के चलते सुर्खियों में हैं। बेगूसराय में भी नीतीश कुमार ने भीड़ से निकलते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने भाषण छोड़कर जाती महिलाओं से कहा, 'अरे कहां जा रही हो, बंद कर दें क्या?' नीतीश की इस टिप्पणी को लेकर काफी चर्चा हो रही है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे उनके पुराने भाषण और हिजाब खींचने वाली घटना से जोड़कर देख रहे हैं।  

नीतीश कुमार शनिवार को समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय आये थे। जहां उन्होंने लगभग 376 करोड़ की चार सौ योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बरौनी प्रखंड के बियाडा कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने न सिर्फ अपने बयान से सुर्खियां बटोरी, बल्कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जिस तरह से उन्होंने सराहना की, वह भी चर्चा का विषय बनी।

सम्राट चौधरी बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी के प्रति इस प्रेम को लोग सम्राट चौधरी के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कयास लगाने लगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर भी मंच के संचालक ने घोषणा कर दी की ये मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार की अंतिम यात्रा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान उस वक्त चर्चा में आ गए जब कुछ महिलाएं भाषण के बीच से ही जाने लगीं। नीतीश कुमार की नजर उनपर पड़ी तो नीतीश कुमार आपा खो बैठे। उन्होंने भाषण छोड़कर जा रही महिलाओं से कहा, कि अरे कहां जा रही है, हम बंद कर दें। हम तो देख रहे थे पहले उधर से जा रही थी सब भागिएगा त हम छोड़ दें। यहां त सब कुछ है फिर भागते काहे को हो, सब जानोगे तब ना जानोगे। 

सम्राट चौधरी का हाथ पकड़कर लहराया

अपने भाषण के बाद नीतीश कुमार ने लोगो को कहा एक मिनट रुकिए और फिर सम्राट चौधरी के पास जाकर उनका हाथ पकड़ा और फिर जनता के तरफ हाथ लहराया। नीतीश कुमार के इस इशारे पर बाद में लोग तरह-तरह के कयास लगाते दिखे। कोई सम्राट चौधरी को अगला मुख्यमंत्री बताने लगा तो कोई इसे सम्राट प्रेम की संज्ञा देने लगे।

(बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार के कई जिलों में अगले 5 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

10वीं की छात्रा से हैवानियत, 5 लोगों ने रेप के बाद कुएं में फेंका; डूबने से हुई मौत