1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेतिया में BJP ने कांग्रेस को दी पटखनी, देखें कितने वोटों से जीतीं रेणु देवी

बेतिया में BJP ने कांग्रेस को दी पटखनी, देखें कितने वोटों से जीतीं रेणु देवी

Bettiah Election Results 2025: बेतिया में पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के सामने अपनी साख बचाने की लड़ाई थी। यहां महागठबंधन और एनडीए के प्रत्याशी के बीच टक्कर थी। EVM के वोटों की गिनती के बाद उनके भाग्य का फैसला हुआ। यहां देखें बेतिया विधानसभा चुनाव का रिजल्ट।

bettiah Election 2025 Result- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेतिया विधानसभा चुनाव परिणाम का लेटेस्ट अपडेट यहां देखें।

Bettiah Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले की बेतिया विधानसभा, हॉट सीट बनी हुई थी क्योंकि यहां पूर्व डिप्टी सीएम और BJP की नेत्री रेणु देवी छठी बार चुनावी मैदान में थीं। बेतिया एक कृषि-प्रधान क्षेत्र है। यहां बाढ़ की समस्या, शिक्षा, बेरोजगारी और अपर्याप्त जल निकासी जैसी परेशानियां हैं। ये मुद्दे इस बार भी विधानसभा चुनाव में वोटरों की प्राथमिकता बनते दिखे। बेतिया विधानसभा सीट का सियासी इतिहास काफी रोचक रहा है। यहां हमेशा NDA और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

2020 विधानसभा चुनाव में यहां NDA उम्मीदवार रेणु देवी ने बीजेपी के टिकट पर जीत पाई थी। कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को उन्होंने 18 हजार 79 वोटों से हराया था। यह रेणु देवी की यहां 5वीं बार जीत थी। इसके बाद वो बिहार की पहली महिला उपमुख्यमंत्री भी बनी थीं। अब 2025 के बेतिया विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोट डाले गए थे। यहां एक बार फिर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। BJP की तरफ से रेणु देवी उम्मीदवार हैं। उन्होंने विकास और बाढ़ नियंत्रण के मुद्दे पर चुनाव लड़ा। वहीं, कांग्रेस की तरफ से बेतिया में वशी अहमद प्रत्याशी हैं। उन्होंने चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जोर दिया। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी यहां एक्टिव है। उन्होंने अनिल कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा, निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी से भी यहां मुकाबला दिलचस्प है। इस खबर में देखिए बेतिया विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम।

यहां देखें बेतिया विधानसभा चुनाव परिणाम का लेटेस्ट अपडेट

- बेतिया में बीजेपी उम्मीदवार रेणु देवी की जीत हुई है। उन्होंने 91,907 वोट हासिल करके कांग्रेस के वशी अहमद को 22,373 वोटों के अंतर से हरा दिया।

- बेतिया में मतगणना केंद्र पर बैलेट पेपर्स को गिना जा चुका है। अब EVM के वोटों की गिनती हो रही है। अभी काउंटिंग का पहला राउंड चल रहा है। बेतिया का पहला रुझान थोड़ी देर में सामने आएगा।

- बेतिया विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की शुरुआत हो गई है। मतदान केंद्र पर सबसे पहले बैलेट पेपर गिने जा रहे हैं. साढ़े 8 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी।

- सुबह 8 बजे बेतिया विधानसभा सीट का पहला रुझान आएगा। मतगणना केंद्र पर सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी। इसके बाद साढ़े 8 बजे से EVM के वोटों की काउंटिंग होगी।

LIVE: बिहार में किसकी होगी बहार? देखें चुनाव परिणाम की लेटेस्ट खबरें