1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bhagalpur Chunav Result 2025: भागलपुर में बीजेपी के रोहित की दमदार जीत, अजीत शर्मा को मिली करारी हार

Bhagalpur Chunav Result 2025: भागलपुर में बीजेपी के रोहित की दमदार जीत, अजीत शर्मा को मिली करारी हार

Bhagalpur Bihar Election Results 2025: भागलपुर में कांग्रेस नेता अजीत शर्मा को करारी हार झेलनी पड़ी है। बीजेपी के रोहित पांडे ने उन्हें 13474 वोट से हराया।

भागलपुर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV GFX भागलपुर

Bhagalpur Constituency Election Results 2025: भागलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के रोहित पांडे ने 13474 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 100770 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के अजीत शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। अजीत शर्मा को 87296 वोट मिले। जनसुराज पार्टी के अभय कांत झा तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 3251 वोट मिले। 

भागलपुर सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन 1974 लोगों ने सभी को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। नौ उम्मीदवार ऐसे रहे, जिन्हें नोटा से भी कम वोट मिले।

एनडीए की बंपर जीत

2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटें जीती हैं। बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों पार्टियां 85 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहीं। वहीं, चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी भी 20 से ज्यादा सीटें जीतने में सफल रहीं। महागठबंधन इस चुनाव में 50 का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका। कांग्रेस तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। आरजेडी भी 25 सीटों पर सिमट गई। नतीजे आने के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया।

साल 2020 के चुनाव में क्या हुआ था?

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से INC के अजीत शर्मा ने 1,113 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 40.52 % वोट शेयर के साथ 65,502 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के रोहित पांडे को हराया था, जिन्हें 64,389 वोट (39.83 %) मिले थे। 

2015 के चुनाव नतीजे क्या थे?

2015 के विधानसभा चुनाव में अजीत शर्मा ने इस सीट से जीत हासिल की थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में अजीत शर्मा को 46.24 % वोट शेयर के साथ 70,514 वोट मिले थे। BJP उम्मीदवार अर्जित शाश्वत चौबे को 59,856 वोट (39.25 %) मिले। अजीत शर्मा ने अर्जित शाश्वत चौबे को 10,658 वोटों के अंतर से हराया था।