1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पवन सिंह चूके तो ज्योति ने संभाला मोर्चा! काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला

पवन सिंह चूके तो ज्योति ने संभाला मोर्चा! काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला

ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। यहां महागठबंधन के अरुण सिंह और जेडीयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह पहले ही पर्चा भर चुके हैं और अब ज्योति सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

Jyoti Singh- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी चुनाव

भोजपुरी स्टार पवन सिंह से चल रहे फैमिली विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट पर्चा दाखिल कर रही हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर रही हैं। अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंच चुकी हैं। 

प्रशांत किशोर से मिली थीं ज्योति सिंह

कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद यह चर्चा थी कि वह जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि प्रशांत किशोर के साथ बात नहीं बनने के बाद ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। 

काराकाट में दिलचस्प मुकाबला

ज्योति सिंह के चुनाव लड़ने से काराकाट सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। यहां महागठबंधन के अरुण सिंह और जेडीयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह पहले ही पर्चा भर चुके हैं और अब ज्योति सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

बता दें कि बिहार में दूसरे चरण के लिए 122 सीटों के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख है। सेकंड फेज के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होनी है तो वहीं, फर्स्ट फेज के लिए नामांकन वापसी की आज आखिरी तारीख है। शाम 5 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। यानि आज ये क्लियर हो जाएगा कि फर्स्ट फेज में कितनी सीटों परकहां से किस पार्टी के कितने उम्मीदवार हैं।कितने बागी मैदान में हैं और कहां-कहां फ्रेंडली फाइट है।