1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाबूबरही सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानिए सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाबूबरही सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानिए सियासी समीकरण

Babubarhi Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से बाबूबरही भी अहम विधानसभा सीट है। यह मधुबनी जिले में पड़ता है। इस विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौजूदा समय में यह विधानसभा सीट जनता दल यूनाइटेड के पास है।

Bihar assembly election 2025, Babubarhi assembly seat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बाबूबरही सीट

Babubarhi Assembly Election 2025:  बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से बाबूबरही भी अहम विधानसभा सीट है। यह मधुबनी जिले में पड़ता है। इस विधानसभा सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं। मौजूदा समय में यह विधानसभा सीट जनता दल यूनाइटेड के पास है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

जातीय समीकरण

2020 के विधानसभा चुनावों में बाबूबरही में कुल 3,14,309  रजिस्टर्ड वोटर थे, इनमें से अनुसूचित जातियों के वोटर 44,789 (14.25%) और मुस्लिम वोटर  35,516  ( 11.30%) थे। यह विधानसभा सीट यादव बाहुल्य है। यादवों की भूमिका इस सीट पर निर्णायक होती है। दिलचस्प बात यह है कि अब तक हुए 12 चुनावों में से 8 बार यादव उम्मीदवार ने ही जीत दर्ज की है।

2020 विधानसभा चुनाव परिणाम

2020 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड की प्रत्याशी मीना कुमारी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार उमाकांत यादव को 11,488  वोटों से हराया था। मीना कुमारी को कुल 77,367 वोट मिले थे जबकि उमाकांत यादव को कुल 65,879 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 विधानसभा चुनाव परिणाम

2015 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कपिल देव कामत ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के साथ महागठबंधन बनाकर जनता दल यूनाइटेड ने चुनाव लड़ा था।  कपिल देव कामत ने लोक जनशक्ति पार्टी के विनोद कुमार सिंह को 20,267  वोटों से हराया था। कपिल देव कामत को कुल 61,486 वोट मिले थे जबकि विनोद कुमार सिंह को कुल 41,219 वोट हासिल हुए थे।

2010 विधानसभा चुनाव परिणाम

2010 के विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उमाकांत यादव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कपिलदेव कामत को 51,772  वोटों से हराया था। उमाकांत यादव को कुल 51,772 वोट मिले थे जबकि कपिलदेव कामत को कुल 46,859 वोट प्राप्त हुए थे।