A
Hindi News बिहार बिहार की 12 सीटें, जहां बीजेपी को मिली हार, जानें किसे टिकट मिला था, कौन जीता?

बिहार की 12 सीटें, जहां बीजेपी को मिली हार, जानें किसे टिकट मिला था, कौन जीता?

बीजेपी ने कुल 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे और 89 सीटों पर जीत हासिल की। जिन 12 सीटों पर बीजेपी को हार मिली है, उनमें से चार में हार का अंतर बेहद कम रहा है।

bihar Assembly election- India TV Hindi Image Source : PTI बिहार चुनाव में बीजेपी 6 सीटों पर पीछे है

बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सिर्फ 12 सीटों पर हारे हैं। यहां हम बता रहे हैं कि वह कौन सी 12 सीटें हैं, जहां इस लहर में भी बीजेपी जीत नहीं हासिल कर पाई है। इन 12 सीटों में से आठ सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार को आरजेडी के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। इनमें से एक सीट तेजस्वी प्रताप की राघोपुर भी है। वहीं, दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के खिलाफ बीजेपी को हार झेलनी पड़ी है।

इन 12 सीटों पर हारी बीजेपी

विधानसभा सीट जिला बीजेपी उम्मीदवार विजेता उम्मीदवार हार का अंतर
बायसी
पूर्णिया (सीमांचल)
विनोद कुमार
गुलाम सरवर (AIMIM)
27,251
बिसफी
मधुबनी
हरिभूषण ठाकुर
आसिफ अहमद (RJD)
8,107
किशनगंज
किशनगंज (सीमांचल)
स्वीटी सिंह
कमरूल होदा (कांग्रेस)
12,794
कोचाधामन
किशनगंज (सीमांचल)
बीना देवी
मोहम्मद सरवर आलम (AIMIM)
23,021
ढाका
पूर्वी चंपारण
पवन कुमार जायसवाल
फैजल रहमान (RJD)
178
चनपटिया
पश्चिम चंपारण
उमाकांत सिंह
अभिषेक रंजन (कांग्रेस)
602
फारबिसगंज
अररिया (सीमांचल)
विद्या सागर केसरी
मनोज विश्वास (कांग्रेस)
221
सहरसा
सहरसा
आलोक रंजन
इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता (इंडियन इंक्लूसिव पार्टी)
2,038
वारसलीगंज
नवादा
अरुणा देवी
अनिता (RJD)
7,543
रामगढ़
कैमूर
अशोक कुमार सिंह
सतीश कुमार सिंह यादव (BSP)
30
गोह
औरंगाबाद
डॉ. रविरंजन कुमार
अमरेंद्र कुमार (RJD)
4,041
राघोपुर
वैशाली
सतीश कुमार
तेजस्वी यादव (RJD)
14,532

5 मुस्लिम उम्मीदवारों से हारी बीजेपी

बीजेपी को जिन 12 सीटों में हार का सामना करना पड़ा है। उनमें से पांच में विजेता उम्मीदवार मुस्लिम रहे हैं। इन सीटों के नाम हैं- बायसी (AIMIM), कोचाधामन (AIMIM), ढाका (RJD), किशनगंज (कांग्रेस), फारबिसगंज (कांग्रेस)। मार्जिन कुछ मामलों में बेहद कम रहा। बीजेपी 178, 30, 221, 602 वोट से चार करीबी सीटें हारी है। ये हारें NDA की कुल 202 सीटों के बावजूद बीजेपी के लिए सबक हैं। 

89 सीटें जीती बीजेपी

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुल 101 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए और 89 में जीत हासिल की। बीजेपी का स्ट्राइक रेट 88 फीसदी रहा। एनडीए ने कुल 202 सीटें हासिल की और बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अगर आगामी चुनाव में बीजेपी अपना प्रदर्शन दोहराती है तो अकेले सरकार बनाने की स्थिति में भी पहुंच सकती है। मौजूदा हालात में भी बीजेपी नीतीश कुमार के बिना एनडीए गठबंधन की सरकार बना सकती है।