बक्सरः बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर 2025 को होगा और 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी माहौल गरम है और संभावित उम्मीदवार इलाके का दौरा कर रहे हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला चिराग पासवान की लोजपा, बीजेपी और आरजेडी के बीच होता आया है। इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी अपना दमखम दिखाने को तैयार है।
ब्रह्मपुर सीट के बारे में जानें
ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र बक्सर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है, जो बिहार के बक्सर जिले में स्थित है। ब्रह्मपुर निर्वाचन क्षेत्र में उच्च जातियों (भूमिहार/ब्राह्मण), अन्य पिछड़ा वर्ग (यादव, कुशवाहा), अनुसूचित जाति और मुसलमान काफी संख्या में है। भाजपा को आमतौर पर उच्च जातियों और व्यापारियों का समर्थन प्राप्त होता है। आरजेडी ग्रामीण इलाकों में मजबूत स्थिति में है।
ब्रह्मपुर पर आरजेडी का है कब्जा
ब्रह्मपुर में 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के शंभू नाथ यादव यहां से विजयी हुए थे। दूसरे स्थान पर एलजेपी (रामविलास) के हुलास पांडे रहे। दोनों दलों के बीच हार जीत का अंतर 51,141 मतों का था। 2024 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के मिथिलेश तिवारी को हराकर बक्सर लोकसभा सीट से 30091 मतों के अंतर से जीती थी।
ब्रह्मपुर सीट का चुनावी इतिहास
ब्रह्मपुर सीट पर पिछले चुनाव में आरजेडी को जाति मिली थी। विधानसभा चुनाव 2015 में आरजेडी के शंभू नाथ यादव 94,079 मतों के साथ विजयी हुए थे। दूसरे स्थान पर भाजपा के विवेक ठाकुर रहे। जीत का अंतर 30,776 मतों का था।
साल 2010 में इस सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी। उस समय पर आरजेडी दूसरे नंबर रही थी। 2005 में भी इस सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। आरजेडी के शिवानंद तिवारी दूसरे नंबर पर रहे थे। 2000 में इस सीट पर समता पार्टी को जीत मिली थी। 1995 में भी समता पार्टी को यहां से जीत मिली थी। इस बार भी यहां पर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकती है। जनसुराज पार्टी मुकाबले को दिलचस्प बना सकती है। प्रशांत किशोर भी लगातार जनता के बीच जा रहे हैं।