Bihar Election: बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म, चिराग ने NDA की जीत का दावा किया
बिहार में दो चरणों में मतदान होना है। इसमें पहले चरण का मतदान हो गया है, जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान बाकी है। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार पूरा हो चुका है। अब 11 नवंबर को मतदान होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अब नेता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। यहां गुरुवार (6 नवंबर) को पहले चरण का मतदान हुआ था और मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान होगा। चिराग पासवान ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद एडीए की जीत का दावा किया। हालांकि, यह 14 नवंबर को साफ होगा कि बिहार में किस पार्टी की जीत हो रही है।
Live updates : Bihar Assembly Election
-
November 09, 2025 10:07 PM (IST) Posted by Shakti Singh
चुनाव के बाद तेजस्वी के सुर बदलेंगे- शांभवी चौधरी
लोजपा-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, "अगर आरक्षण का दायरा बढ़ाने की बात है तो उन्हें (तेजस्वी यादव) बिहार के उपमुख्यमंत्री रहते हुए भी इस बारे में सोचना चाहिए था। ये कोई बहुत पुराना मामला नहीं है। ऐसे में साफ है कि कहीं न कहीं वो बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उनकी यही सोच है तो उन्हें सत्ता में रहते हुए ऐसा करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अब चुनाव में झूठे वादे कर रहे हैं। चुनाव के बाद भी उनके सुर बदलेंगे।"
-
November 09, 2025 9:15 PM (IST) Posted by Shakti Singh
लालू के परिवार का हर व्यक्ति चुनाव हार रहा- सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान थमने पर कहा, "आज मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जो बिहार आए और सभी ने बिहार की उन्नति और विकास के लिए NDA के पक्ष में प्रचार किया। बिहार की जनता का जो उन्हें स्नेह और प्यार मिला उसके लिए भी मैं सभी को धन्यवाद देता हूं। प्रथम चरण का जो चुनाव हुआ उसमें लगभग 100 सीटें NDA के खाते में आई है। लालू यादव के परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव नहीं जीत रहा है। 2010 की स्थिति को दोहराया जाएगा। जब हम लोग रैलियों में जाते थे तो यह स्पष्ट लगता था कि बिहार में लालटेन युग समाप्त हो गया है, क्योंकि जनता ये कहती है कि ना अब दुकान में लालटेन मिलता है और ना ही किसी के घर में। जिस तरह प्रचार अभियान NDA ने चलाया उसमें सबका समर्थन और सहयोग मिला।"
-
November 09, 2025 7:32 PM (IST) Posted by Shakti Singh
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए
राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, "पहले चरण के चुनाव को लगभग तीन दिन हो गए हैं। तीन दिन बाद भी चुनाव आयोग ने अभी तक महिला और पुरुष मतदाताओं के मतदान प्रतिशत का खुलासा नहीं किया है। ये आंकड़े क्यों छिपाए जा रहे हैं? सड़कों पर वीवीपैट पर्चियां बिखरी पड़ी हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि ये आंकड़े क्यों नहीं बताए जा रहे हैं।"
-
November 09, 2025 6:20 PM (IST) Posted by Shakti Singh
बिहार में दूसरे चरण का प्रचार खत्म
बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अब सभी दलों के नेता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। इस बीच लजपा नेता चिराग पासवान ने एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "चुनाव प्रचार अच्छे से समाप्त हुआ है। NDA में काफी उत्साह है। मैं ये मान कर चल रहा हूं कि इस बार हम बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। पांच दलों के इस गठबंधन में एकजुटता के साथ हम लोगों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पूरे चुनाव प्रचार को पूरा किया। 14 तारीख को हम बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।"
-
November 09, 2025 4:56 PM (IST) Posted by Shakti Singh
पूर्णिया में राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप लगाए
पूर्णिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं हार नहीं मान रहा हूं। मैं साफ तौर पर कह रहा हूं कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चुरा रहे हैं। उनकी पूरी कोशिश जारी है। मैं बिहार के युवाओं से कह रहा हूं, मैं बिहार की जेन जी से कह रहा हूं कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि मतदान केंद्र पर सतर्क रहें और ऐसा न होने दें। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार अंबानी-अडानी के लिए काम कर रहे हैं। वे आपका भविष्य चुराने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वे वोट चुरा रहे हैं।"
-
November 09, 2025 4:20 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बिहार में एनडीए की जात होगी-मोहन यादव
मोतिहारी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज मोतिहारी चुनाव प्रचार के साथ ही बिहार के चुनाव प्रचार का अंतिम चरण संपन्न हो गया। पहले चरण में जिस तरह से माताओं-बहनों ने हिस्सा लिया, उससे पता चलता है कि NDA की जीत होगी, उसी तरह का माहौल यहां भी है।"
-
November 09, 2025 4:18 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
बिहार में बदलाव होगा-तेज प्रताप
पटना में जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने कहा, "चुनाव अभियान बहुत जबरदस्त रहा...(बिहार में) बदलाव होगा।"
-
November 09, 2025 4:09 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राहुल गांधी हवा में बातें करते हैं-उपेंद्र कुशवाहा
सासाराम में RLM सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कहा, "वे कुछ भी बोलते रहते हैं, कांग्रेस के लोगों की पुरानी आदत है कि वे हवा में बातें करते हैं।" जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की सुरक्षा बढ़ाने पर उन्होंने कहा, "वे NDA का हिस्सा होंगे कि नहीं यह बाद की बात है लेकिन सुरक्षा की आवश्यकता हर व्यक्ति को है। सुरक्षा किसी को भी दी जा सकती है।"
-
November 09, 2025 4:08 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
NDA पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर चुनाव मैदान में है-अमित शाह
अरवल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "एक ओर हमारा NDA पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर चुनाव के मैदान में है। दूसरी ओर यह गठबंधन वाले हमसे ज्यादा अपने साथियों से लड़ाई करते हैं। हमारे NDA का 20 साल का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, 20 साल तक नीतीश कुमार की सरकार और 11 साल की पीएम मोदी की सरकार ने यहां से जंगलराज और नरसंहार को खत्म किया है। फिर से एक बार लाल झंडे की आड़ में नक्सलवाद आने का रास्ता साफ हो रहा है, उसे अरवल वालों को रोकना है।"
-
November 09, 2025 3:33 PM (IST) Posted by Shakti Singh
दूसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी- डीजीपी
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा, "दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले चरण से भी ज्यादा कड़ी हैं। जिन जिलों में मतदान होगा, उनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं, जैसे भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिले। अंतरराज्यीय सीमाओं से सटे जिलों में भी चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और इन राज्यों के डीजीपी से बातचीत भी हो चुकी है। कल अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई थी। आज अंतरराज्यीय सीमा सील कर दी जाएगी। सीमावर्ती राज्यों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं और संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इस चरण में 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा, जिन जिलों में चुनाव होने हैं, वहां राज्य पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। सभी तैयारियां चल रही हैं। घुड़सवार पुलिस दस्ता भी तैनात किया गया है।"
-
November 09, 2025 2:44 PM (IST) Posted by Amar Deep
मंदिर राजनीति नहीं आस्था का विषय: गुरु प्रकाश पासवान
भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, "मंदिर राजनीति नहीं आस्था का विषय है। बिहार सनातन आस्था का एक केंद्र है। संस्कृति का गुरुत्वाकर्षण केंद्र है। राम मंदिर के आंदोलन में पहली ईंट रखने वाले बिहार के दलित समाज से स्वर्गीय कामेश्वर चौपाल थे। माता जानकी और रामलला का मंदिर बने हमारे लिए इससे बड़ी आस्था और उपासना का विषय कुछ नहीं हो सकता है।"
-
November 09, 2025 2:33 PM (IST) Posted by Amar Deep
भारत तभी 'विकसित' बनेगा जब बिहार 'विकसित' बनेगा: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आपको यह तय करना है कि आने वाले वर्षों में बिहार को विकसित बिहार बनाना है या इसे जंगल राज में वापस ले जाना है। भारत एक विकसित भारत बनने जा रहा है। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि भारत तभी 'विकसित' बनेगा जब बिहार 'विकसित' बनेगा।"
-
November 09, 2025 2:18 PM (IST) Posted by Amar Deep
बिहार में सरकार बनाने जा रहे तेजस्वी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "तेजस्वी जी बिहार जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि उन्हें जनता का कितना समर्थन मिल रहा है। जनता किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगी।"
-
November 09, 2025 2:03 PM (IST) Posted by Amar Deep
RJD आएगी तो आपका राशन डकार जाएगी: सीएम योगी
सीएम योगी ने बिहार में कहा, "कांग्रेस के लोग बोलते थे कि राम मंदिर कभी नहीं बन पाएगा। आरजेडी ने रामभक्तों के रथ को रोका था। उनका सहयोगी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में रामभक्तों पर गोली चलाती थी। जब ये लोग बोलते थे कि राम मंदिर नहीं बनने देंगे, हम तब भी बोलते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। लाठी गोली खाएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। आरजेडी 1990 से 2005 तक आए थे तो उस समय पशुओं का चारा डकार गए थे, इस बार आएंगे तो आपका राशन ही डकार जाएंगे।
-
November 09, 2025 1:50 PM (IST) Posted by Amar Deep
आपके पैसों से छुट्टियां मना रहे हैं राहुल गांधी: निशिकांत दुबे
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "मैं और राहुल गांधी एक ही उम्र के हैं। मेरे दो बेटे हैं, जिनमें से एक की जल्द ही शादी होने वाली है। इसका मतलब यह नहीं कि मैं युवा हूं। हमारी अगली पीढ़ी आ गई है, जेन-जेड, एक ऐसी पीढ़ी जिसे वह भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उनके पास कोई संपत्ति नहीं है, अगर उनके पूर्वजों ने सब कुछ दान कर दिया है, तो वह अपनी विदेश यात्राएं कैसे करते हैं? उनके लिए पैसे कौन देता है? अगर कांग्रेस यात्राओं का खर्च उठाती है, तो उन्हें लोगों को बताना चाहिए कि उनकी यात्राओं से देश को कैसे फायदा हो रहा है। अब, जब बिहार चुनाव चल रहे हैं, तो वह पचमढ़ी में छुट्टियां मनाते नज़र आ रहे हैं। कभी गोवा में तो कभी वायनाड में। आप अवैध मतदाताओं को मुद्दा बनाना चाहते थे, लेकिन आप चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय बाहर छुट्टियां मना रहे हैं। आप कांग्रेस को दिए गए पैसे का इस्तेमाल अपनी छुट्टियों के लिए करते हैं।"
-
November 09, 2025 1:45 PM (IST) Posted by Amar Deep
हमसे पहले कोई विकास नहीं था: नीतीश कुमार
कैमूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "एनडीए सरकार ने 2005 में काम शुरू किया था। हमसे पहले, कोई विकास नहीं था। लोग अंधेरा होने के बाद बाहर निकलने से डरते थे, सांप्रदायिक तनाव बहुत ज़्यादा था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा की हालत खराब थी, और सड़कें बदहाल थीं। पहले सत्ता में रहने वालों ने कुछ नहीं किया; उन्होंने सिर्फ़ परिवारवाद को बढ़ावा दिया। जब उन्हें (लालू यादव) मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा, तो उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया और सिर्फ़ अपनी बेटियों और बेटों के लिए काम किया।"
-
November 09, 2025 1:35 PM (IST) Posted by Amar Deep
जनकपुरी धाम के लिए धनराशि स्वीकृत: मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मैं बिहार चुनाव में लगातार हमारे एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहा हूं। आज मुझे माता जानकी की जन्मस्थली पर जाने का अवसर मिला। कांग्रेस और उनकी सभी साजिशों को उजागर करते हुए, हमने अयोध्या, बनारस और उज्जैन से देखा है कि धार्मिक पर्यटन केंद्रों के माध्यम से हमारे नागरिकों के जीवन में क्या बदलाव लाए जा सकते हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी ऐसा कभी नहीं करते। बिहार चुनाव से पहले, नीतीश कुमार के प्रस्ताव पर, प्रधानमंत्री मोदी ने माता सीता की जन्मस्थली जनकपुरी धाम के लिए धनराशि स्वीकृत की। जितनी जल्दी यह बनेगा, उतना ही यह हर वर्ग के कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा। मैंने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए देवी माँ से प्रार्थना की है।"
-
November 09, 2025 12:44 PM (IST) Posted by Amar Deep
RJD के शासन में कोई सुरक्षित नहीं था: सीएम योगी
सीएम योगी ने एक जनसभा के दौरान कहा, "जिन लोगों का अतीत कलंकित है, उन लोगों पर विश्वास करने की आवश्कता नहीं। अकेले आरजेडी के शासनकाल में बिहार में 60 से अधिक नरसंहार की घटनाएं हुए थीं। 30 हजार से अधिक अपहरण की घटनाएं घटित हुई थीं। ना व्यापारी सुरक्षित था, ना इंजीनियर सुरक्षित था, ना चिकित्सक सुरक्षित था, ना बच्चे सुरक्षित थे, ना बेटियां सुरक्षित थीं। हमें फिर से जंगलराज नहीं आने देना है। अगर दरभंगा का एयरपोर्ट नहीं चला होता तो मैं कैसे यहां पहुंच पाता। लखनऊ से सुबह चलकर यहां अभी पहुंच पाया हूं।
-
November 09, 2025 12:27 PM (IST) Posted by Amar Deep
NDA वोट चुराता है: मुकेश सहनी
वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, "चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि क्या हो रहा है। सब जानते हैं कि विजय चौधरी नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं, और वो अपने इलाके में सारे जायज़-नाजायज़ काम करवाते हैं। ये सब जांच का विषय है। हम पहले ही कह चुके हैं कि एनडीए जनादेश से सरकार नहीं बनाता, वोट चुराता है, और ये सब दिख रहा है। अब जनता को फैसला करना होगा।"
-
November 09, 2025 12:16 PM (IST) Posted by Amar Deep
पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी NDA: मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "ज़्यादा मतदान इस बात का संकेत है कि एनडीए चुनावों में आगे चल रही है। एनडीए बिहार में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।"
-
November 09, 2025 12:08 PM (IST) Posted by Amar Deep
मेरे बहुत सारे दुश्मन हैं: तेज प्रताप यादव
जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, "मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मेरी जान को खतरा है। लोग मुझे मरवा देंगे। बहुत सारे दुश्मन हैं।" तेज प्रताप यादव ने कहा, "तेजस्वी का जन्मदिन है और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। आशा करता हूं कि उनका भविष्य उज्ज्वल हो। उन्हें मेरा आशीर्वाद है।"
-
November 09, 2025 11:59 AM (IST) Posted by Amar Deep
झूठा प्रचार कर रहे हैं राहुल गांधी: संजय झा
मधुबनी में जेडीयू नेता संजय झा ने कहा, "लगभग 50% सीटों पर मतदान हो चुका है और लोगों की प्रतिक्रिया और मतदान प्रतिशत के आधार पर, एनडीए एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सही कह रहे हैं कि 14 नवंबर को जब नतीजे आएंगे, तो एनडीए सरकार बनाएगा और वह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। जहां तक राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों की बात है, तो वह झूठा प्रचार कर रहे हैं क्योंकि उन्हें बिहार के नतीजे पता हैं। यहां किसी का वोट कहां डिलीट हुआ है? 'संविधान खतरे में है' वाली बात वही पुराना झूठ है।"
-
November 09, 2025 11:43 AM (IST) Posted by Amar Deep
भ्रष्टाचार की जननी थे लालू प्रसाद: अश्विनी चौबे
भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा, "उनके लिए 'सुशासन' को चुनौती देना अभी बहुत दूर की बात है। क्या ये 'कुशासन' लोग 'सुशासन' लोगों को चुनौती दे सकते हैं? 90 के दशक में हमने जो आतंक देखा और झेला, 14 नवंबर को उनका पूरी तरह सफाया हो जाएगा। उनके पिता (लालू यादव) दुनिया भर में भ्रष्टाचार की जननी थे; उन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। बिहार की जनता ऐसे लोगों को नहीं बख्शेगी। और यह परिवार जो पूरी तरह से अपराध और हिंसा को बढ़ावा देता है, और अपराधियों का राजनीतिकरण करता है। पप्पू, लप्पू, सप्पू और गप्पू 14 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में ही दिखाई देंगे।"
-
November 09, 2025 11:14 AM (IST) Posted by Amar Deep
राम मंदिर की जगह बस राम मंदिर बनना चाहिए था: दिनेश लाल यादव निरहुआ
भाजपा नेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने कहा, "तेजस्वी यादव को बताना पड़ेगा, अश्लील गानों का उस्ताद (खेसारी लाल यादव) उनके साथ घूमता है। वह हर दिन अपने बयान बदलते हैं। कभी कहते हैं कि उन्होंने ये सारे अश्लील गाने रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ और पवन सिंह से सीखे हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्या वह इन लोगों को फॉलो करते हैं, तो वह साफ इनकार कर देते हैं। वह अपने किसी भी बयान पर कायम नहीं हैं। वह भागने की तैयारी कर रहे हैं। यह उनके बयानों से साफ है। मैं अब भी अपने बयान पर कायम हूं। राम मंदिर की जगह बस राम मंदिर बनना चाहिए था। अयोध्या तो सिर्फ झांकी है, अभी काशी मथुरा बाकी है। हम यही कहते रहेंगे। हम लोगों को शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा दे रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही हम अपने धर्म की भी बात कर रहे हैं। अपनी हार के बाद भी मैंने आजमगढ़ नहीं छोड़ा है। मैं आजमगढ़ के लिए काम करता रहूंगा। उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उससे कहिए कि छपरा छोड़कर न भागे।"
-
November 09, 2025 11:11 AM (IST) Posted by Amar Deep
SIR के नाम पर डरा रहा विपक्ष: चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ये लोग SIR जैसे मुद्दे देख रहे हैं, जिसमें सरकार का कोई हाथ नहीं है। ये लोग हमेशा भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ते आए हैं। ये विपक्ष की रणनीति का हिस्सा बन गया है। जब चुनाव आते हैं तो झूठी कहानी गढ़ी जाती है। लोकसभा के समय भी इन लोगों ने कहा था कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। आज सवा साल से ज़्यादा हो गया है, किसका आरक्षण छीना गया? इस बार SIR पर लोगों को डरा रहे हैं।"
-
November 09, 2025 11:10 AM (IST) Posted by Amar Deep
राजद-कांग्रेस मुक्त सरकार बनाएगी जनता: विजय सिन्हा
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा, "सरकार सभी बिहारियों का मान, सम्मान और समृद्धि चाहती है।" राजद प्रमुख लालू यादव के 'X' पर 'रोटी' वाले पोस्ट पर उन्होंने कहा, "बिहार में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद क्यों नहीं बदला जाता? एक ही सजायाफ्ता व्यक्ति वर्षों से राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष रहा है। उसे बदलने की कोई ज़रूरत नहीं है। वे 'तवे पर रोटी' नहीं बदल रहे हैं, जिनकी कथनी और करनी में विरोधाभास है, जिन्होंने बिहार को वर्गीकृत करके बदनाम किया है, जिन्होंने बिहारी शब्द को गाली बना दिया है, ऐसे व्यक्ति से बिहार को मुक्त करने की आवश्यकता है। जब तक लालू यादव और तेजस्वी यादव जैसे लोग रहेंगे, निवेशक नहीं आएंगे और बिहार में हमारे युवाओं को रोज़गार के सीमित अवसरों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, इस बार बिहार की जनता बिहार को राजद-कांग्रेस मुक्त बनाएगी। हर बिहारी को गर्व होगा। अब समय है, और सही समय है, बिहारियों को गाली देने वालों से मुक्ति पाने का।"
-
November 09, 2025 11:04 AM (IST) Posted by Amar Deep
जंगलराज की बातें पुरानी हैं: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमें जनता पर भरोसा है। हम जानते हैं कि उन्हें डेटा और आंकड़े कहां से मिलते हैं। पहले भी उन्होंने 400 पार वगैरह का नारा दिया था। लेकिन हमें सिर्फ़ जनता पर भरोसा है। जनता न्याय करेगी और तय करेगी कि उनके लिए क्या सही है। जंगलराज और ये सब बातें पुरानी बातें हैं। उन्होंने 20 सालों में जंगलराज क्यों नहीं ख़त्म किया? घुसपैठियों को बाहर क्यों नहीं निकाला? यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नाकामी है। मैं इस नाकामी के लिए उनकी डबल इंजन वाली सरकार को ज़िम्मेदार ठहराना चाहता हू।"
-
November 09, 2025 10:58 AM (IST) Posted by Amar Deep
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस बार माहौल बहुत अच्छा है। बिहार की जनता आशीर्वाद दे रही है और बदलाव के लिए वोट कर रही है। प्रधानमंत्री हो या केंद्र के मंत्री हो ये लोग 65% आरक्षण के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "पूरे राज्य में लोग हमें आशीर्वाद दे रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वे बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने पहले चरण में भी ऐसा ही किया था और 11 नवंबर को दूसरे चरण में भी ऐसा ही करेंगे। चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों, कोई भी मंत्री हों या एनडीए के नेता, उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कारखानों की बात करते हैं, लेकिन बिहार में बेतुकी बातें करते हैं।"
-
November 09, 2025 10:33 AM (IST) Posted by Amar Deep
जनता ने जगंलराज को नकार दिया है: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "14 नवंबर को राहुल गांधी को बिजली का झटका लगेगा। राहुल गांधी ने वस्तुतः बिहार के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन किया था, और इस बार, यहां की जनता उन्हें इटली वापस भेज देगी। खड़गे जी जनता की नब्ज नहीं समझ पा रहे हैं। आज के बदलाव ने महागठबंधन को नकार दिया है। महिलाओं और यहां की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया है। यह बदलाव है। उन्होंने महागठबंधन की सत्ता और जंगल राज को नकार दिया है।"
-
November 09, 2025 10:10 AM (IST) Posted by Amar Deep
बिहार में बदलाव होगा: मुकेश सहनी
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, "युवा बदलाव चाहते हैं। सभी जातियों, धर्मों और वर्गों के लोग महागठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। हम पहले चरण में 80 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। बिहार में बदलाव की लहर है। निश्चित रूप से बदलाव होगा।"
-
November 09, 2025 9:56 AM (IST) Posted by Amar Deep
लालू जी ने महिला आरक्षण विधेयक को फाड़ दिया: सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "एनडीए को जिताएं ताकि बिहार में विकास कार्य जारी रहें। जिन लोगों ने जीवन भर जनता का पैसा और संसाधन चुराया है, जिन्होंने 55 साल तक देश को लूटा है, जिन्होंने चारा घोटाला किया है, वे हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। देश में जब भी आरक्षण लागू हुआ, वह भाजपा के समर्थन से हुआ। राजद ने हमेशा आरक्षण का विरोध किया है। लालू जी ने महिला आरक्षण विधेयक को फाड़ दिया।"
-
November 09, 2025 9:35 AM (IST) Posted by Amar Deep
RJD प्रत्याशी शमशाद आलम के खिलाफ केस दर्ज
राजद प्रत्याशी शमशाद आलम पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। ज़िला मजिस्ट्रेट नवीन ने बताया, "उन्होंने बिना अनुमति के जुलूस निकाला, जिसमें अपमानजनक नारे लगाए गए।"
-
November 09, 2025 9:17 AM (IST) Posted by Amar Deep
जनता भाजपा को जिताने जा रही: पीयूष मोहंती
भाजपा नेता पीयूष मोहंती ने बिहार चुनाव 2025 पर कहा, "बिहार में जनता बेहाल है बिहार की जनता लालू यादव और उनके परिवार से बेहाल है तो पीएम मोदी का मंत्र है सिर्फ विकास कोई बकवास नहीं। बिहार में भाजपा की बहुमत से सरकार आएगी। इसमें कोई दो मत नहीं है। इन्होंने (RJD) जो बिहार का हाल बेहाल किया है उसके लिए जो पीएम मोदी का मंत्र है सिर्फ विकास उसी मुद्दे पर बिहार की जनता भाजपा को जिताने जा रही है। भाजपा की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।"
-
November 09, 2025 8:35 AM (IST) Posted by Amar Deep
उल्टा पड़ जाता है राहुल गांधी का नारा: जयराम ठाकुर
भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोप पर कहा, "इसी प्रकार का नारा पहले भी लगाया गया था जिसमें 'चौकीदार' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो उल्टा पड़ा। देश ने बहुत बड़े बहुमत के साथ पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। राहुल गांधी पूरी तरह से विफल हो चुके हैं। वे चाहते हैं कि इस विफलता में उनका नाम ना आए इसलिए वे आरोप पहले से ही तय कर लेते हैं। बहुत प्रचंड बहुमत के साथ बिहार में NDA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।"
-
November 09, 2025 8:09 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
तेजस्वी यादव का आज 36वां जन्मदिन, राजद कार्यकर्ता बधाई देने में जुटे
तेजस्वी यादव का आज 36वां जन्मदिन हैं। राजद कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को बधाई देने में लगे हैं। पटना में RJD के प्रदेश कार्यालय में तेजस्वी यादव को सीएम ऑफ बिहार बताते हुए बधाई के कई पोस्टर लगाए गए हैं। राजद कार्यालय के बाहर 'जन्मदिन का उपहार सीएम ऑफ बिहार' लिखकर सीएम की कुर्सी की तस्वीर के साथ पोस्टर लगाया गया है।
-
November 09, 2025 8:08 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
प्रशांत किशोर ने BJP-RJD पर साधा निशाना
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी में कहा, "वे (भाजपा) बिहार से वोट लेते हैं, इसलिए उन्हें बिहार में कारखाने भी लगाने चाहिए। पिछले 15 सालों से प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में कारखाने लगाए हैं। क्या यह आपको स्वीकार्य है? 'नीतीश चाचा रहेंगे की जाएंगे?' क्या आप 'लालू का लालटेन' चाहते हैं? लालटेन का जंगलराज? अब अगर आप लालू यादव, नीतीश कुमार या पीएम मोदी को वोट नहीं देंगे, तो फिर कौन बचेगा?"
-
November 09, 2025 7:28 AM (IST) Posted by Amar Deep
बिहार के पास खुद को साबित करने का मौका: अवध ओझा
AAP नेता अवध ओझा ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "बिहार का चुनाव कई मामलों में बहुत महत्वपूर्ण है। वोट चोरी का मुद्दा है, जंगलराज का मुद्दा है। वहीं जनसुराज ने भी विकास का नारा दिया है। अब देखना है कि बिहार की जनता कहां जाती है क्योंकि बिहार के पास बहुत अच्छा मौका है खुद को साबित करने का और एक नए बिहार को जन्म देने का।"
-
November 09, 2025 7:11 AM (IST) Posted by Amar Deep
बिहार में हमारी सरकार बनने जा रही: नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बिहार विधानसभा चुनाव पर कहा, "बिहार में NDA की सरकार बहुत बड़े मार्जिन के साथ आ रही है, क्योंकि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में गरीब व्यक्ति के लिए काम किए गए हैं। उसका परिणाम है कि देश भी विकसित बन रहा है और उसके साथ-साथ गरीब व्यक्ति भी सशक्त और मजबूत हो रहा है। बिहार में लगातार हमारी सरकार बनने जा रही है। ये डबल इंजन की सरकार का फर्क है...वहां के लोग फिर NDA की सरकार बना रहे हैं।"
-
November 09, 2025 6:57 AM (IST) Posted by Amar Deep
NDA की बहुत बड़ी जीत होने वाली है: रवि किशन
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "NDA की बहुत बड़ी जीत होने जा रही है। ऐसी-ऐसी सीटों पर जीत होने जा रही है जिसकी कल्पना बिहार के लोगों ने भी नहीं की थी। बहुत बड़ी लहर है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार की कार्यशैली को जाता है। बिहार अब कभी भी जंगलराज की तरफ नहीं जाना चाहेगा। बिहार अपने गौरव को तलाशता हुआ नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां तक पहुंचा है। अब बिहार किसी लालटेन की ओर नहीं जाएगा। बिहार एक ऐसी बड़ी छलांग लगाने वाला है कि पूरे देश को इस राज्य पर गर्व होगा।"
-
November 09, 2025 6:44 AM (IST) Posted by Amar Deep
कांग्रेस-राजद का गठबंधन पहले से ही निर्जीव: केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। हमारे (NDA) मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नीतीश कुमार थे, हैं और वही 14 तारीख के बाद भी होंगे लेकिन कांग्रेस और राजद का गठबंधन पहले से ही निर्जीव है। अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तेजस्वी यादव को ही बनाना था तो ऐसा करने से उन्हें कौन रोक रहा था? वे अच्छे माहौल में ऐसा कर सकते थे... घोषणा के समय न उनके (कांग्रेस) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आए, न राहुल गांधी आए और न ही प्रियंका गांधी आईं... इससे समझ में आता है कि इनके गठबंधन में झोल है।"
-
November 09, 2025 6:38 AM (IST) Posted by Amar Deep
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज
बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। ऐसे में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। बिहार में आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई नेताओं की जनसभाएं होनी हैं।
-
November 09, 2025 6:37 AM (IST) Posted by Amar Deep
दूसरे चरण के लिए प्रचार तेज
बिहार में पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। वहीं अब 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है, जिसके लिए अब चुनाव प्रचार तेज हो गया है।