A
Hindi News बिहार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, यहां देखें डिटेल्स

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, यहां देखें डिटेल्स

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में अभी पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई है।

Bihar Assembly Elections 2025- India TV Hindi Image Source : PTI/FILE कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की लिस्ट

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 5 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। जिन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है, उनका नाम नरकटियागंज, किशनगंज, कस्बा, पूर्णिया और गया टाउन है। इससे पहले कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में केवल एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था।

विधानसभा सीट उम्मीदवार 
नरकटियागंज शाश्वत केदार पांडे
किशनगंज मोहम्मद कमरूल होडा
कस्बा मोहम्मद इरफान आलम
पूर्णिया जितेंद्र यादव
गया टाउन मोहन श्रीवास्तव

पहली लिस्ट में थे 48 उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस पहले भी 48 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर चुकी है। वो कांग्रेस की पहली लिस्ट थी। यहां देखें वो लिस्ट- 

सीट उम्मीदवार
बगहा जयेश मंगल सिंह
नौतन अमित गिरी
चनपटिया वासी अहमद
बेतिया अभिषेक रंजन
रक्सौल श्याम बिहारी प्रसाद
गोविंदगंज शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय
रीगा अमित कुमार सिंह “टुन्ना”
बथनाहा (अनुसूचित जाति) इंजि. नवीन कुमार
बेनीपट्टी नलिनी रंजन झा
फुलपरास सुभोध मंडल
फोर्बिसगंज मनोज विश्वास
बहादुरगंज प्रो. मसवर आलम उर्फ प्रो. मुशब्बिर आलम
कदवा शकील अहमद खान
मनीहारी (ST) मनोहर प्रसाद सिंह
कोरहा (SC) पुनम पासवान
सोनबरसा (SC) सरिता देवी
बेनीपुर मिथिलेश कुमार चौधरी
सकरा (SC) उमेश राम
मुजफ्फरपुर बिजेन्द्र चौधरी
गोपालगंज ओम प्रकाश गर्ग
कुचायकोट हरि नारायण कुशवाह
लालगंज आदित्य कुमार राजा
वैशाली इंजि. संजीव सिंह
राजापाकर (SC) प्रतिमा कुमारी
रोसड़ा (SC) ब्रज किशोर रवि
बछवारा शिव प्रकाश गरीब दास
बेगूसराय अमीता भूषण
खगड़िया डॉ. चंदन यादव
बेलदौर मिथलेश कुमार निषाद
भागलपुर अजीत कुमार शर्मा
सुल्तानगंज ललन यादव
अमरपुर जितेन्द्र सिंह
लखीसराय अमरेश कुमार (अनिश)
बरबीघा त्रिशूलधारी सिंह
बिहारशरीफ उमैर खान
नालंदा कौशलेंद्र कुमार “छोटे मुखिया”
हरनौत अरुण कुमार बिंद
कुम्हरार इंद्रदीप चंद्रवंशी
पटना साहिब शशांत शेखर
बिक्रम अनिल कुमार सिंह
बक्सर संजय कुमार तिवारी
राजपुर (SC) विश्वनाथ राम
चेनारी (SC) मंगल राम
काराकट संतोष मिश्रा
कुटुंबा (SC) राजेश राम
औरंगाबाद आनंद शंकर सिंह
वजीरगंज अवधेश कुमार सिंह
हिसुआ नीतू कुमारी

बिहार में कब से हैं चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। वोटिंग 6 नवंबर और 11 नवंबर को होगी। इसके परिणाम 14 नवंबर को सामने आएंगे। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस बार नई पार्टी जनसुराज भी चुनावी मैदान में है। देखना ये होगा कि जनता सत्ता की चाबी किसके हाथ में सौंपती है।