1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरौली सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दरौली सीट पर किसकी होगी जीत, जानें इस सीट का चुनावी इतिहास

Darauli Assembly constituency: दरौली विधानसभा सीट पर वर्तमान में सीपीआईएमएल का कब्जा है। इस सीट से वर्तमान में सीपीआईएमएल के सत्यदेव राम विधायक हैं। बता दें कि इस सीट पर यादव वोटरों की संख्या सबसे अधिक है।

bihar assembly elections 2025 Darauli seat bjp rjd congress jdu jan suraaj political equation- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दरौली विधानसभा सीट

Darauli Assembly constituency: दरौली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक अनुसूचित जाति श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और सिवान संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है। जनसुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में बिहार का विधानसभा चुनाव इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस सीट का चुनावी इतिहास।

पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?

इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से सीपीआईएमएल के उम्मीदवार सत्यदेव राम ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 81,067 वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर थे भाजपा के उम्मीदवार रामायण मांझी, जिन्हें 68948 वोट्स मिले थे। वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से सीपीआईएमएल के सत्यदेव राम ने जीत दर्ज की थी, जिन्हें 49576 वोट्स मिले थे। वहीं रामायण मांझी दूसरे स्थान पर थे, जिन्हें 39992 वोट्स मिले थे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर थे राजद के परमात्मा राम जिन्हें 37345 वोट्स मिले थे। 

जातीय समीकरण और मतदाता

साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दरौली विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 320063 है। इस सीट पर कुछ जातियों की आबादी अच्छी खासी है। इस सीट पर यादव समाज के लोग की बहुलता है, ऐसे में इस सीट पर वह निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहां यादव वोटरों की आबादी 37,127 है। वहीं राजपूत वोटरों की संख्या 29,765 है। इस सीट पर मुस्लिम आबादी भी अच्छी खासी है जो कि निर्णायक भूमिका निभाते हैं।