Daraunda Assembly constituency: दरौंदा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और सिवान संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी चुनावी मैदान में है। जनसुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में बिहार का विधानसभा चुनाव इस बार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं दरौंदा विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास।
पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?
इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार कर्मजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 71934 वोट्स मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर थे सीपीआईएमएल के अमरनाथ यादव जिन्हें 60614 वोट्स मिले थे। इसके अलावा अगर साल 2015 के चुनाव की बात करें तो जदयू की कविता सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की थी, जिन्हें 66255 वोट्स मिले थे। इसके अलावा भाजपा के जितेंद्र स्वामी दूसरे स्थान पर थे, जिन्हें 53033 वोट्स मिले थे।
जातीय समीकरण और मतदाता
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दरौली विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 319225 है। इस सीट पर कुछ जातियों की आबादी अच्छी खासी है। उपनामों के आधार पर अगर वोटरों की संख्या बात करें तो यहां सिंह जाति के वोटरों की संख्या 42776 है, जो कि 13.4 फीसदी है। वहीं यादव वोटरों की संख्या 39264 है, जो कि 12.3 फीसदी है। इसके अलावा शाह, महतो, प्रसाद वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है।